यूपीः इटावा में बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था देख भाई ने कुल्हाड़ी से काट डाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा में प्रेमी प्रेमिका को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर लड़की के भाई ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. घटना में प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमी को गम्भीर हालत में अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि […]
विज्ञापन
इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा में प्रेमी प्रेमिका को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर लड़की के भाई ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. घटना में प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमी को गम्भीर हालत में अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम वैदपुरा में शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे गांव के एक खाली मकान में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में लड़की के पिता ने देख लिया, इसके बाद उसके भाई ने दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लड़का गम्भीर रूप से घायल हो गया.
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया तथा लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया है. इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नही किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










