बिजनौर हिंसा में मारे गये लोगों के परिजन से प्रियंका ने की मुलाकात

बिजनौर (उप्र) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को अचानक बिजनौर पहुंचीं और संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हाल में हुई हिंसा में मारे गये दो लोगों के परिजन से मुलाकात की. प्रियंका संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ बिजनौर के नहटौर इलाके में शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में मारे गये अनस और सुलेमान […]
बिजनौर (उप्र) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को अचानक बिजनौर पहुंचीं और संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हाल में हुई हिंसा में मारे गये दो लोगों के परिजन से मुलाकात की.
प्रियंका संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ बिजनौर के नहटौर इलाके में शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में मारे गये अनस और सुलेमान नामक व्यक्तियों के घर अचानक पहुंचीं. उन्होंने मृतकों के परिजन से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की. प्रियंका हिंसा के दौरान पथराव में घायल हुए एक युवक के घर भी गयीं. कांग्रेस महासचिव ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि पहले पुलिस ने गोली चलायी, उसके बाद पथराव हुआ है. यह सीधे तौर पर हत्या का मामला है.
उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना संवैधानिक अधिकार है. कांग्रेस इस मामले को संसद में उठायेगी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलायेंगे. प्रियंका ने कहा कि इस हिंसा की न्यायिक जांच होनी चाहिए. मालूम हो कि बिजनौर में गत शुक्रवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ था. इसमें दो लोग मारे गये थे तथा कई अन्य घायल हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




