ePaper

मुजफ्फरनगर दंगे में अदालत ने खारिज की आरोपी की जमानत याचिका

Updated at : 05 Aug 2014 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगे में अदालत ने खारिज की आरोपी की जमानत याचिका

मुजफ्फरनगर: पिछले साल उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए दंगों में हत्या के आरोपी व्यक्ति की जमानत याचिका को एक स्थानीय अदालत ने आज खारिज कर दिया. जिला सत्र न्यायाधीश विजय लक्ष्मी ने दंगा आरोपी हेम सिंह की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उसके खिलाफ गंभीर आरोप हैं. अभियोजन पक्ष के […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पिछले साल उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए दंगों में हत्या के आरोपी व्यक्ति की जमानत याचिका को एक स्थानीय अदालत ने आज खारिज कर दिया.

जिला सत्र न्यायाधीश विजय लक्ष्मी ने दंगा आरोपी हेम सिंह की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उसके खिलाफ गंभीर आरोप हैं.

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, दंगाईयों की भीड ने नजर मोहम्मद नामक व्यक्ति की हत्या 7 सितंबर 2013 को उस समय कर दी थी, जब वह जिले के रहमतपुर गांव लौट रहा था. मृतक के बेटे दीन मोहम्मद ने हेम सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

जांच के दौरान विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पाया कि हत्या के इस मामले में हेम सिंह की संलिप्तता थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola