ePaper

कुवैत से व्यक्ति ने पत्नी को व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

Updated at : 08 Aug 2019 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
कुवैत से व्यक्ति ने पत्नी को व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

मुजफ्फरनगरः कुवैत में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक के जरिए यहां अपनी पत्नी को तलाक दे दिया. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उसकी पत्नी ने उसके तथा ससुराल वालों के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद उसने फोन पर तलाक दे दिया. यह घटना […]

विज्ञापन
मुजफ्फरनगरः कुवैत में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक के जरिए यहां अपनी पत्नी को तलाक दे दिया. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उसकी पत्नी ने उसके तथा ससुराल वालों के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद उसने फोन पर तलाक दे दिया. यह घटना तब सामने आयी है जब कुछ दिन पहले ही संसद ने तीन तलाक को अपराध के दायरे में लाने वाला एक विधेयक पारित किया.
पुलिस ने बताया कि महिला ने 27 मई को अपने पति और उनके परिवार के खिलाफ दहेज तथा उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उससे पांच लाख रुपये मांगे. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जिले के सिखेड़ा पुलिस थाने के तहत आने वाले बिहारी गांव की रहने वाली महिला पर मामला वापस लेने का दबाव बनाया लेकिन उसने इनकार कर दिया.
उन्होंने बताया कि महिला ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने कुवैत से व्हाट्सएप पर तीन तलाक के जरिए उसे तलाक दे दिया. सिखेड़ा पुलिस थाने के एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola