हार के बाद पहली बार अमेठी दौरे पर राहुल गांधी, Twitter पर फॉलोवर हुए एक करोड़
Updated at : 10 Jul 2019 1:47 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में हार के बाद आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे. यहां इस बार उन्हें भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा. राहुल गांधी एकदिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंच गए हैं. दिल्ली से वह लखनऊ पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में हार के बाद आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे. यहां इस बार उन्हें भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा. राहुल गांधी एकदिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंच गए हैं. दिल्ली से वह लखनऊ पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. यहां से वह अमेठी रवाना हो गए.
10 Million Twitter followers – thank you to each and every one of you! 🙏🙏
I will celebrate the milestone in Amethi, where I will be meeting our Congress workers & supporters today.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 10, 2019
अमेठी में राहुल पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हार की समीक्षा करेंगे. इससे पहले राहुल ने बुधवार सुबह एक ट्वीट किया. इसमें लिखा- ‘एक करोड़ ट्विटर फॉलोअर्स- आप सब का बहुत-बहुत शुक्रिया! मैं इस उपलब्धि को अमेठी में सेलिब्रेट करने जा रहा हूं, जहां मैं आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात करूंगा.’ इस तरह राहुल गांधी ने अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने का ऐलान किया है.
राहुल गांधी ने पहली बार 2004 में अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता. उसके बाद उन्होंने 2009 और 2014 का लोकसभा चुनाव जीता. उनके सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद पहली बार वे इस हालात में अमेठी पहुंच रहे हैं, जब वे न यहां के सांसद हैं और न ही पार्टी में कोई पदाधिकारी.असल में, राहुल गांधी की इस यात्रा का संदेश यह है कि भले ही वह अमेठी से चुनाव हार गए हैं, लेकिन उनका आत्मीय रिश्ता अमेठी से बना हुआ है.
यह उनकी कर्मभूमि है, जो उन्हें विरासत में मिली है, और इसे वह संभाल कर रखना चाहेंगे. अमेठी ऐसी संसदीय सीट रही है जिसका कांग्रेस और खासकर गांधी परिवार से गहरा रिश्ता रहा है. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपने इस दौरे को मीडिया से दूर रखेंगे, इसका मतलब है कि वह इस यात्रा को बिल्कुल कैमरे की नजर से दूर रखना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




