आगरा की महिला को घुमाने के लिए नोएडा ले गया, बंधक बनाकर किया सामूहिक बलात्कार

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा जिला के थाना कासना क्षेत्र स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी में एक महिला को बंधक बनाकर 2 लोगों ने उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी (ग्रामीण) विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि जनपद आगरा […]
नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा जिला के थाना कासना क्षेत्र स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी में एक महिला को बंधक बनाकर 2 लोगों ने उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
एसपी (ग्रामीण) विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि जनपद आगरा की रहने वाली एक महिला को घुमाने का झांसा देकर राकेश नामक व्यक्ति ग्रेटर नोएडा स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी लेकर आया. राकेश भी आगरा का रहने वाला है. राकेश और पार्श्वनाथ सोसाइटी के मकान नंबर 1001 में रहने वाले आफताब चड्ढा ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.
एसपी ने बताया कि महिला ने बीती रात किसी तरह पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी आफताब चड्ढा के पिता आर्मी में मेजर के पद पर तैनात थे. उन्होंने बताया कि महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
जायसवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने की बात स्वीकार की है. दोनों को आज अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




