यूपी: भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पर हमला, बाल-बाल बचीं

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पर बीती रात भानु पटेल नाम के एक युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ हमला कर दिया और तमंचे से फायरिंग की,जिसमें उनका एक अंगरक्षक घायल हो गया,मगर वे बाल-बाल बच गयीं. पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह ने आज […]
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पर बीती रात भानु पटेल नाम के एक युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ हमला कर दिया और तमंचे से फायरिंग की,जिसमें उनका एक अंगरक्षक घायल हो गया,मगर वे बाल-बाल बच गयीं.
पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह ने आज यहां बताया कि सिविल लाइन स्थित आवास विकास कालोनी के एक घर में मुण्डन संस्कार में शामिल होने आयीं भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति जब वापस लौट रही थीं तभी भानू पटेल नाम के एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ अचानक हमला कर दिया और फायरिंग की.
उन्होंने बताया कि इस हमले में साध्वी निरंजन तो बाल बाल बच गयीं पर उनका गनर राहुल तिवारी को चोटें आयी हैं. सिंह ने बताया कि इस संबंध में भाजपा सांसद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके भानु पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है ,जबकि मौके से फरार हो गये उसके तीन साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




