सीतापुर में दोहराया गया बदायूं कांड, लड़की की गैंगरेप के बाद हत्‍या, पेड पर लटका मिला शव

Updated at : 04 Jun 2014 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
सीतापुर में दोहराया गया बदायूं कांड, लड़की की गैंगरेप के बाद हत्‍या, पेड पर लटका मिला शव

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बदायूं जैसा वारदात दोहराया गया है. सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र में पिछली रात से लापता एक 15 साल की लड़की का कल सुबह पेड से लटकता शव बरामद हुआ. लड़की के परिजनों ने गैंगरेप की आशंका जतायी है. हालांकि मिश्रिख के पुलिस उपाधीक्षक जे0 पी0 सिंह […]

विज्ञापन

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बदायूं जैसा वारदात दोहराया गया है. सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र में पिछली रात से लापता एक 15 साल की लड़की का कल सुबह पेड से लटकता शव बरामद हुआ. लड़की के परिजनों ने गैंगरेप की आशंका जतायी है. हालांकि मिश्रिख के पुलिस उपाधीक्षक जे0 पी0 सिंह ने बताया कि बेनीपुर गांव के निवासी रामस्वरप की 15 साल की लड़की पिछली रात लापता हो गयी थी और मंलवार सुबह एक पेड पर उसका शव लटकता पाया गया.

उन्होंने लड़की के साथ दुराचार की आशंका से इन्कार करते हुए बताया कि लड़की के पिता रामस्वरप ने इस मामले में अपने पडोसी और उनके तीन बेटों समेत छ: लोगों के विरद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है.

यह बताते हुए कि मृत लड़की का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, सिंह ने बताया कि अभियुक्तों में प्यारे ,उसके तीन बेटे शर्मा, रामविलास तथा नरेश और उनके दो रिश्तेदार शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सभी अभियुक्त फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola