Sheikh Shahjahan : संदेशखाली के वीडियो मामले में शेख शाहजहां का बड़ा बयान कहा, वोट के बाद और सच्चाई आएगी सामने

Published by : Shinki Singh Updated At : 10 May 2024 1:29 PM

विज्ञापन

Sheikh Shahjahan : तृणमूल नेता शशि पांजा ने कहा, संदेशखाली की घटना में जिन महिलाओं ने बयान पर हस्ताक्षर किया है, उनसे जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाए गए हैं. महिलाएं अब अपना एफआईआर वापस लेना चाहती हैं तो उन्हें धमकाया जा रहा है.

विज्ञापन

Sheikh Shahjahan : पश्चिम बंगाल में संदेशखाली के स्टिंग ऑपरेशन वीडियो से राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया है. शेख शाहजहां (Sheikh Shahjahan) ने संदेशखाली में दुष्कर्म के ‘झूठे’ आरोपों के बारे में खुलासा किया. उनकी तीन दिन की जेल अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को उन्हें बशीरहाट उप-विभागीय अदालत में पेश किया गया.कोर्ट परिसर में जब उनसे संदेशखाली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘वोट खत्म होने दीजिए, और भी सही तथ्य सामने आएंगे. शाहजहां के अलावा शेख आलमगीर, जियाउद्दीन और तीन अन्य लोगों को शुक्रवार को बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया.

क्या है पूरा मामला

संदेशखाली में 32 मिनट 43 सेकेंड का स्टिंग ऑपरेशन वीडियो पिछले कुछ दिनों से राज्य की राजनीति में गरमाया हुआ है. प्रभात खबर ने वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है. उस वीडियो में बीजेपी नेता गंगाधर कयाल ने दावा किया था कि संदेशखाली में तृणमूल नेताओं के खिलाफ पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म की ‘झूठी’ शिकायत दर्ज की गई थी. पैसों के बदले में महिलाओं से शिकायत करवाई गई थी. शेख शाहजहां ने इस मामले में कहा था कि इसे नकली मत बनाओ, यह असली वीडियो भी हो सकता है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का कटाक्ष, भाजपा ने बंगाल में छीन ली 26,000 शिक्षकों की नौकरी और अब पैसे देकर खरीद रहें है वोट

महिलाएं एफआईआर वापस लेना चाहती हैं तो उन्हें धमकाया जा रहा है : शशि पांजा

तृणमूल नेता शशि पांजा ने कहा, संदेशखाली की घटना में जिन महिलाओं ने बयान पर हस्ताक्षर किया है, उनसे जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाए गए हैं. उन महिलाओं ने खुद यह बात कही है और यह भी कहा है कि मेरी इज्जत को उछाला गया. महिलाएं अब अपना एफआईआर वापस लेना चाहती हैं तो उन्हें धमकाया जा रहा है. इनमें से ही कुछ महिलाओं ने कहा कि दिल्ली से कोई रेखा शर्मा संदेशखाली आईं थी और वे हमसे जबरदस्ती साइन करवा रही थीं कि हमारे साथ दुष्कर्म हुआ है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola