सरायकेला में बाइक दुर्घटना की वजह से 1 की मौत, दूसरा घायल

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

अनंत बेहरा बाइक से अपने नाती राहुल के साथ अपनी बेटी के घर जा रहे थे. थोड़ी दूर चलने के बाद उन्हें थकान महसूस हुई इस कारण वह अपने नाती राहुल को बाइक चलाने के लिए दिया. इस दौरान राहुल को नींद आ गयी.

विज्ञापन

सरायकेला: सरायकेला में बाइक दुर्घटना के कारण एक वृद्धा की मौत हो गयी. जबकि उनके साथ मौजूद दूसरे युवक को हल्की चोट लगी है. घटना रविवार दोपहर 1:30 बजे की है. जानकारी के मुताबिक बाइक चला रहे युवक को नींद आ गयी जिससे उसकी बाइक सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकरा गयी. मृतक की पहचान अनंत बेहरा के रुप में हुई है. वहीं जिन्हें हल्की चोट लगी है उसका नाम राहुल सीट है. वह रिश्ते में मृतक का नाती है.

अनंत बेहरा जा रहा था अपनी बेटी का घर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि उसके नाना अनंत बेहरा बाइक से अपने नाती राहुल के साथ अपनी बेटी के घर जा रहे थे. थोड़ी दूर चलने के बाद उन्हें थकान महसूस हुई इस कारण वह अपने नाती राहुल को बाइक चलाने के लिए दिया. इस दौरान राहुल को नींद आ गयी. जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साईन बोर्ड से जाकर टकरा गई. इस वजह से उसके नाना दूर जा गिरे. इस दुर्घटना में उसके सीने में गहरी चोट लगी. जबकि बाइक चला रहे युवक को हाथ पांव में हल्की चोट लगी. आनन फानन में वहां के स्थानीय लोगों ने ऐंबुलेंस बुलाया और सरायकेला के सदर अस्पताल में दोनों को इलाज के लिए ले गये. जहां चिकित्सकों ने अनंत बेहरा को मृत घोषित कर दिया. जबकि राहुल को हल्की चोट लगने के कारण उनका इलाज चल रहा है.

घायल युवक गुजरात में करता है काम

बताया जाता है कि मृतक सरायकेला के राजनगर प्रखंड के गाजीडीह गांव का रहने वाला था. जबकि मृतक का नाती राहुल सीट मुसाबनी के पास स्थित खड़ीदा गांव का रहने वाला है. वह गुजरात में रहकर किसी कंपनी में काम करता है. रविवार की सुबह वह गुजरात से अपने मामा के घर गाजीडीह पहुंचा था.

Also Read: सरायकेला. चुनाव में धन बल रोकने को निगरानी टीम गठित

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola