Sarkari Naukri: फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति के लिए 27 मई को परीक्षा लेगा जेपीएससी

Sarkari Naukri: झारखंड में जल्द ही 56 फूड सेफ्टी अफसरों की तैनाती होगी. इसके लिए जेपीएससी 27 मई को परीक्षा का आयोजन करेगा, जो दो पाली में होगी.
Table of Contents
Sarkari Naukri in Jharkhand: झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है. उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. खासकर फूड सेफ्टी अफसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए.
Sarkari Naukri: 56 फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति करेगा जेपीएससी
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) द्वारा राज्य में 56 फूड सेफ्टी अफसरों की नियुक्ति के लिए परीक्षा 27 मई को ली जायेगी. लगभग तीन हजार अभ्यर्थियों के लिए रांची में 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा दो पालियों में होगी.
दो पालियों में ली जाएगी परीक्षा, सुबह 10 से 12 बजे, फिर 2 से 4 बजे
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दिन के 12 बजे तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से चार बजे तक होगी. पहली पाली में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2000, खाद्य संरक्षा एवं मानक नियमावली 2011 तथा विनियम 2011 से संबंधित सवाल होंगे. वहीं द्वितीय पाली में खाद्य एवं पोषण से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे.
वेबसाइट सी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें अभ्यर्थी
परीक्षा में शामिल होनेवाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डाल कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होने पर आयोग कार्यालय में 26 मई 2024 तक दिन के 11 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं.
नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन से ही लिखनी होगी परीक्षा
परीक्षा नीला/काला बाल प्वाइंट पेन से लिखना होगा. परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स आदि लाने की मनाही है. अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें. अभ्यर्थी को अपने साथ चार रंगीन स्व हस्ताक्षरयुक्त फोटो और फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है.
इसे भी पढ़ें : JPSC सिविल सेवा के 349 पदों पर नियुक्ति के लिए एक साथ होंगी तीन परीक्षाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




