JPSC सिविल सेवा के 349 पदों पर नियुक्ति के लिए एक साथ होंगी तीन परीक्षाएं
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jan 2024 12:36 AM
जानकारी के अनुसार, आयोग द्वारा 11वीं, 12वीं तथा 13वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) अप्रैल/मई में लेने की संभावना है. यह परीक्षा संशोधित नियमावली-2021 के तहत ली जायेगी.
संजीव सिंह, रांची :
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने इस बार भी तीन सिविल सेवा परीक्षाएं एक साथ लेने का निर्णय लिया है. आयोग कुल 349 पदों (342 नियमित तथा सात बैकलॉग पद) पर नियुक्ति के लिए 11वीं, 12वीं व 13वीं (सिविल सेवा-2021, 2022 और 2023) संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करेगा. कार्मिक विभाग से अधियाचना मिलने के बाद आयोग ने इसकी तैयारी कर शुरू कर दी है. शीघ्र ही आवेदन करने के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया जायेगा. आयोग इससे पूर्व भी सातवीं, आठवीं, नौवीं व 10वीं (सिविल सेवा-2017, 2018, 2019 तथा 2020) के लिए परीक्षा का आयोजन कर चुका है.
जानकारी के अनुसार, आयोग द्वारा 11वीं, 12वीं तथा 13वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) अप्रैल/मई में लेने की संभावना है. यह परीक्षा संशोधित नियमावली-2021 के तहत ली जायेगी. कार्मिक विभाग द्वारा भेजी गयी अधियाचना (प्रस्ताव) के मुताबिक ये सभी रिक्त पद 31 दिसंबर 2022 तक के हैं. झारखंड सूचना सेवा, झारखंड सामाजिक सुरक्षा सेवा, झारखंड नियोजन सेवा, झारखंड निबंधन सेवा तथा झारखंड नगरपालिका सेवा के अंतर्गत 31 दिसंबर 2022 तक शून्य रिक्ति रहने के कारण इस अधियाचना में शामिल नहीं किया गया है. वाणिज्यकर विभाग में कुल 63 रिक्ति हैं, जिनमें 56 रेगुलर व सात बैकलॉग हैं, जिसे इस परीक्षा में शामिल किया गया है.
Also Read: 11वीं JPSC का रास्ता साफ, जानें अधिकतम उम्र सीमा का क्या है नया फॉर्मूला
झारखंड प्रशासनिक सेवा—207
पुलिस सेवा—35
कारा सेवा—02
प्रोवेशन सेवा—06
वाणिज्य कर सेवा—63 (56 नियमित व सात बैकलॉग)
श्रम नियोजन सेवा—14
शिक्षा सेवा—10
सहकारिता—08
उत्पाद सेवा—03
गृह रक्षा वाहिनी सेवा—01
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










