मंत्रियों की संख्या में सचिन पायलट, तो विभाग बंटवारे में चला अशोक गहलोत का सिक्का? कैबिनेट विस्तार जल्द

rajasthan cabinet vistar 2021: कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राजस्थान कैबिनेट विस्तार का ऐलान कभी भी किया जा सकता है. कांग्रेस हाईकमान ने राज्य में सुलह फॉर्मूला निकाल लिया है. विभाग का फाइनल फैसला सीएम अशोक गहलोत करेंगे.
राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल फेरबदल का ऐलान कभी किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि प्रभारी महासचिव अजय माकन ने हाईकमान को मंत्रियों को लेकर फॉर्मूला सौंप दिया है. जल्द ही हाईकमान फेरबदल के इस फॉर्मूले को सीएम अशोक गहलोत को भेज सकती है. राजस्थान में पिछले 13 महीने से कैबिनेट का विस्तार फंसा हुआ है.
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राजस्थान कैबिनेट विस्तार (Rajasthan Cabinet Vistar) का ऐलान कभी भी किया जा सकता है. कांग्रेस हाईकमान ने राज्य में सुलह फॉर्मूला निकाल लिया है. बताया जा रहा है कि सचिन पायलट कैंप के पांच विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. वहीं विभाग का फाइनल फैसला सीएम अशोक गहलोत करेंगे.
सचिन पायलट कैंप के ये नेता रेस में– अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कैबिनेट में सचिन पायलट कैंप के पांच नेताओं को जगह मिल सकती है. इनमें हेमाराम चौधरी, दीपेंद्र सिंह शेखावत, विश्वेंद्र सिंह, रमेंश मीणा और मुरारी लाल मीणा का नाम सबसे आगे है. विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को सचिन पायलट के साथ पिछले साल कैबिनेट से हटाया गया था.
वित्त और गृह विभाग पर सस्पेंस– वहीं राजस्थान कैबिनेट विस्तार से पहले वित्त और गृह विभाग को लेकर सस्पेंस बरकरार है. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सचिन पायलट ने दोनों में से एक विभाग अपने समर्थकों को देने की मांग की थी. वर्तमान में ये दोनों विभाग सीएम अशोक गहलोत के पास है. हालांकि माना जा रहा है कि ये दोनों विभाग सीएम के पास ही रहेगा.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




