RBSE 12th Science, Commerce Result 2023 Declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, यहां देखें परिणाम

RBSE 12th Science, Commerce Result 2023 Declared: राजस्थान बोर्ड की तरफ से 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में 96.60% और साइंस में 95.65% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं.
RBSE 12th Science, Commerce Result 2023 Declared: राजस्थान बोर्ड के 12वीं के साइंस, कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. स्टूडेंट्स अपनी 12वीं की मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं. आपको बता दें राज्य शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी किए हैं.
स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर क्लिक करें.
स्टेप 2: होम पेज पर ‘Rajasthan Board 10th Result 2023’ या ‘Rajasthan Board 12th Result 2023’ लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें.
स्टेप 3: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 4: ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में 96.60% और साइंस में 95.65% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं.
संभागीय आयुक्त सीआर मीणा ने बताया है कि साइंस स्ट्रीम के रेगुलर स्टूडेन्ट का रिजल्ट 97.19% है व प्राइवेट विद्यार्थियों का रिजल्ट 51.73% रहा है. जबकि कामर्स स्ट्रीम के रेगुलर विद्यार्थियों का रिजल्ट 96.94% और प्राइवेट छात्कार-छात्राओं का रिजल्ट 46.07 फीसदी रहा है.
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक करने के लिए उपलब्ध हैं.
राजस्थान बोर्ड ने इस साल 12वीं क्लास की परीक्षा का आयोजन 09 मार्च से लेकर 12 अप्रैल के बीच किया था.
इस साल 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 21 लाख 12 हजार 206 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से कुछ ही दिन में 10वीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










