राजस्थान के पाली में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2022 9:08 AM
Rajasthan Accident News : प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि राजस्थान के पाली में हुआ हादसा दुखद है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.
राजस्थान के पाली जिले में बीती रात भीषण हादसा हुआ जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गये. भीषण हादसे को लेकर सुमेरपुर के थाना प्रभारी रामेश्वर भाटी ने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रेलर की आपस में टक्कर हो गयी जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी.
हादसे को लेकर थाना प्रभारी रामेश्वर भाटी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में श्रद्धालु सवार थे, जो रामदेवरा से पाली लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.
Also Read: राजस्थान के जालौर की चिंगारी पहुंची दिल्ली, ‘आप’ ने किया कांग्रेस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन
इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि राजस्थान के पाली में हुआ हादसा दुखद है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी हादसे पर दुख जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










