कोटा में Covid19 से एक की मौत, बीकानेर में डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ समेत 50 को किया क्वारेंटाइन, प्रदेश में 5.07 करोड़ लोगों की हुई स्क्रीनिंग

rajasthan coronavirus outbreak : kota man dies of covid19 कोटा में Covid19 से एक की मौत, बीकानेर में डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ समेत 50 को किया क्वारेंटाइन, प्रदेश में 5.07 करोड़ लोगों की हुई स्क्रीनिंग जयपुर : राजस्थान के कोटा शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की रविवार देर रात मौत हो गयी. इस व्यक्ति ने हाल में कोई यात्रा नहीं की थी. बीकानेर के सरकारी पीबीएम अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंगकर्मियों सहित 50 से अधिक लोगों को पृथकवास में और पृथक केंद्र में भेजा गया है. अस्पताल में महिला की मौत के बाद कर्मचारियों में दहशत है.
जयपुर : राजस्थान के कोटा शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की रविवार देर रात मौत हो गयी. इस व्यक्ति ने हाल में कोई यात्रा नहीं की थी. बीकानेर के सरकारी पीबीएम अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंगकर्मियों सहित 50 से अधिक लोगों को पृथकवास में और पृथक केंद्र में भेजा गया है. अस्पताल में महिला की मौत के बाद कर्मचारियों में दहशत है.
Also Read: Rajasthan Coronavirus Outbreak: तबलीगी जमात ने बढ़ायी राजस्थान की चिंता, तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजइस बीच, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 274 हो गयी है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कोटा के एमबीएस अस्पताल में 60 वर्षीय एक व्यक्ति को निमोनिया, बुखार एवं खांसी की शिकायत के साथ भर्ती करवाया गया था. वह व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और रात 11 बजे उसकी मौत हो गयी.
A 60-year-old man was found positive in Kota & admitted to hospital y'day with the symptoms of pneumonia, fever & cough. He died at 11 PM last night. No contact & travel history given by patient. Some Jamaatis lived in his area but they had tested negative: Rajasthan Health Dept https://t.co/vE0j7DjqBF
— ANI (@ANI) April 6, 2020
श्री सिंह ने बताया कि इस व्यक्ति ने हाल में कोई यात्रा नहीं की थी. हालांकि, मरीज के इलाके से ही तबलीगी जमात कार्यक्रम में शिरकत करने वाले कुछ लोग मिले हैं, जो संक्रमित नहीं पाये गये हैं. अधिकारी पड़ताल कर रहे हैं. इस बीच, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नये मामले सामने आये हैं. इनमें से पांच लोगों ने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लिया था. राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 274 हो गयी है.
बीकानेर के सरकारी पीबीएम अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंगकर्मियों सहित 50 से अधिक लोगों को पृथकवास में और पृथक केंद्र में भेजा गया है. अस्पताल में महिला की मौत के बाद कर्मचारियों में दहशत है. उनका कहना है कि जिस महिला का शव परिजनों को सौंपा गया था, वह कोरोना वायरस से संक्रमित थी.
Also Read: राजस्थान में कहां है कोरोना वायरस हॉटस्पॉट? पृथक केंद्र से भागे 10 लोगों में नौ को वापस पहुंचाया गयाबीकानेर के पीबीएम अस्पताल प्रशासन ने 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट आये बिना ही शव परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में प्रशासन ने विभागीय जांच के आदेश दिये हैं. त्वरित प्रतिक्रिया बल ने मौके पर पहुंचकर महिला के अंतिम संस्कार में शामिल परिजनों को पृथक केंद्र भेजा.
राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना से हुई मौतों में ज्यादातर उम्रदराज और किडनी, हार्ट, डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों की हुई है. इनमें से अधिकांश गंभीर हालात में अस्पतालों में भर्ती हुए थे.
Also Read: Good News: कोरोना वायरस के खौफ के बीच इस राज्य के रिटायर हो रहे स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा सेवा विस्तारअतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को वायरस संक्रमण के 60 नये मामले पाये जाने से राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 266 हो गयी. उन्होंने बताया कि रविवार को राज्य में कोविड-19 संक्रमित पाये गये 60 मरीजों में से सबसे अधिक राजधानी जयपुर में 39, बीकानेर में छह, जोधपुर में तीन, दौसा में दो, झुंझुनूं, जैसलमेर, पाली, टोंक और नागौर में एक-एक और पिछले माह ईरान से जोधपुर लाये गये लोगों में से पांच लोग शामिल हैं.
जयपुर में सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज की कैंटीन का एक कर्मचारी रविवार को वायरस संक्रमित पाया गया, जिससे कर्मचारी भयभीत हो गये. अस्पताल में 34 वायरस संक्रमित मरीज भर्ती हैं. उपचार के बाद 25 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. राज्य में अब तक मिले 266 संक्रमित मरीजों में सबसे अधिक राजधानी जयपुर में 92 मरीज हैं.
Also Read: Coronavirus Pandemic: राजस्थान में 30 लाख से अधिक लोगों को मिलेंगे 2500-2500 रुपये, गहलोत सरकार का फैसलाभीलवाड़ा में 27, झुंझुनूं और टोंक में 18-18, जोधपुर में 17, चुरु में 10, बीकानेर में छह, अजमेर, अलवर, भरतपुर में 5-5, उदयपुर 4, डूंगरपुर और दौसा में 3-3, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में 2-2, और पाली, सीकर, धौलपुर, नागौर और करौली में 1-1 संक्रमित मरीज हैं. पूरे राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है. संक्रमित मरीजों का पता लगाने के लिए व्यापक स्तर पर सर्वे और जांच जारी है.
राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि केरल के बाद राजस्थान पहला ऐसा राज्य है, जहां सर्वाधिक जांच हुई है. कुल 12,279 सैंपल लिये गये हैं. इनमें से 11,439 नेगेटिव मिले एवं 587 की रिपोर्ट आनी बाकी है. इस समय प्रदेश में पृथक वार्ड में कुल 348 रोगी भर्ती हैं.
Also Read: Breaking News : अजमेर में धार्मिक कार्यक्रम के लिए जुटे 100 लोगों को पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा, 6 गिरफ्तारमंत्री ने बताया कि एक्टिव सर्विलांस के तहत प्रदेश में 27 हजार चिकित्सा दलों द्वारा करीब 1.18 करोड़ घरों का सर्वे कर करीब 5.07 करोड़ व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गयी है. कोरोना वायरस के रोगियों के संपर्क में आये 2,044 व्यक्तियों की जांच की गयी एवं लक्षणों के आधार पर 200 व्यक्तियों के नमूने लिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




