Coronavirus Pandemic: राजस्थान में 30 लाख से अधिक लोगों को मिलेंगे 2500-2500 रुपये, गहलोत सरकार का फैसला

ashok gehlot government of rajasthan to transfer rs 2500 in bank accounts of more than 30 lakh people जयपुर : राजस्थान में 30 लाख से अधिक लोगों को 2500-2500 रुपये मिलेंगे. अशोक गहलोत सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए यह पहल की है. सरकार ने संकट को देखते हुए सहायता राशि ढाई गुना कर दी है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने यह घोषणा की है.
जयपुर : राजस्थान में 30 लाख से अधिक लोगों को 2500-2500 रुपये मिलेंगे. अशोक गहलोत सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए यह पहल की है. सरकार ने संकट को देखते हुए सहायता राशि ढाई गुना कर दी है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने यह घोषणा की है.
Also Read: राजस्थान में COVID-19 के 46 नये मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या 179 पहुंची
उन्होंने कहा है कि सरकार की ओर से पूर्व में घोषित 1000 रुपये की सहायता राशि को बढ़ा कर 2500 रुपये किया जा रहा है. श्री मेघवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने 25 मार्च को विभिन्न श्रेणियों के पात्र परिवारों को 1000 रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया था. अब विभिन्न श्रेणियों में पात्र परिवारों को 1500 रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि दी जायेगी.
श्री मेघवाल ने बताया कि इससे राज्य के 30,81,634 परिवार लाभान्वित होंगे. इसके लिए जिला स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पहली किस्त में 1000 रुपये का उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला कलेक्टर द्वारा श्रम विभाग को उपलब्ध कराया जायेगा. दूसरी किस्त की राशि 1500 रुपये के क्रम में उपयोगिता प्रमाण पत्र आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को उपलब्ध कराया जायेगा.
Also Read: बीकानेर में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला की मौत, राजस्थान में 12 नये मामले सामने आये
मंत्री श्री मेघवाल ने बताया कि 1500 रुपये प्रति परिवार की सहायता के लिए संबंधित जिलों के जिला कलेक्टर द्वारा इंगित बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गयी है. राज्य स्तर से जिन पात्र परिवारों को सहायता राशि सीधे डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गयी है, उनकी सूची क्षेत्रवार डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत करा दिया गया है.
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 191 हो गयी है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इन नये मामलों में से आठ लोगों का संबंध तबलीगी जमात के कार्यक्रम से है.
इनमें से छह झुंझुनूं और दो चुरु के हैं. उन्होंने कहा, ‘बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पिछले चार दिन से भर्ती एक बुजुर्ग महिला (60) की आज मौत हो गयी. उसने हाल में कोई यात्रा नहीं की थी. महिला दिव्यांग थी.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




