ePaper

Good News: कोरोना वायरस के खौफ के बीच इस राज्य के रिटायर हो रहे स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा सेवा विस्तार

Updated at : 01 Apr 2020 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
Good News: कोरोना वायरस के खौफ के बीच इस राज्य के रिटायर हो रहे स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा सेवा विस्तार

Good News: retiring staffs of health department in rajasthan will get service extention of six months जयपुर : राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के उन कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने का फैसला किया है, जो अगले छह महीने यानी अगस्त, 2020 तक रिटायर होने वाले थे. राज्य सरकार ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है.

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के उन कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने का फैसला किया है, जो अगले छह महीने यानी अगस्त, 2020 तक रिटायर होने वाले थे. राज्य सरकार ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है.

इसके तहत इस महीने यानी मंगलवार 31 मार्च से लेकर 31 अगस्त, 2020 तक सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सकों,पैरा मेडिकल कार्मिकों की सेवानिवृत्ति आगे बढ़ा दी गयी है. इनको एक महीने से लेकर छह महीने तक सेवा विस्तार दिया गया है.

एक उच्च पदस्थ अधिकारी के अनुसार, चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के जो कर्मचारी मंगलवार (31 मार्च, 2020) को सेवानिवृत्त होने वाले थे, उनकी सेवाएं छह महीने यानी 31 अगस्त, 2020 तक बढ़ा दी गयी है. वहीं, अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को फिलहाल एक महीने का सेवा विस्तार दिया गया है.

चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग ने वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया. स्वीकृति में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए यह पहल की गयी है.

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 17 हो गयी, जिनमें से सात लोग वे हैं, जिन्हें ईरान से जोधपुर लाया गया था.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola