Kal ka Mausam : 12 सितंबर तक राजस्थान में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Kal ka Mausam : राजस्थान में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. 12 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : राजस्थान में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, एक नए दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है. कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. 11-12 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है.

विभाग के अनुसार, कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है. इसी तरह अगले तीन-चार दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है.

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

बीते चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के दौसा व करौली सहित छह जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कई जगह पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार सुबह तक की चौबीस घंटे की अवधि में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है. इस दौरान दौसा, करौली, सिरोही, डूंगरपुर, बारां व सवाई माधोपुर जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है.

Read Also : Weather Forecast: गहरे दवाब का क्षेत्र पुरी तट से टकराया, भारी से अत्यधिक बारिश की आशंका, IMD अलर्ट

राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश कहां हुई?

सूबे में सबसे अधिक बारिश की बात की जाए तो फलोज (डूंगरपुर) में 100 मिलीमीटर, चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) में 94 मिलीमीटर व रानीवाड़ा, जालौर में 59.0 मिलीमीटर बारिश हुई.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola