Rourkela News : नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Rourkela News : नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

दोनों को मुंबई पुलिस की सहायता से पकड़ कर बिरमित्रपुर लाया गया.

विज्ञापन

Rourkela News : बिरमित्रपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को सुंदरगढ़ पॉक्सो कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार बिरमित्रपुर पुलिस थाने में गत 13 जून को एक नाबालिग के गायब होने की सूचना दी गयी थी. गत सप्ताह लड़की के गांधी रोड के मो रकीब के साथ मुंबई में रहने की सूचना मिली. थाना प्रभारी राम प्रसाद नाग के निर्देश पर एसआइ सजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम मुंबई पहुंची. वहां इनकी तलाश की गयी. दोनों एक किराए के मकान में रह रहे थे. मो रकीब किसी दुकान में काम कर रहा था. दोनों को मुंबई पुलिस की सहायता से पकड़ कर बिरमित्रपुर लाया गया. मंगलवार को दोनों की डॉक्टरी जांच की गयी. पुलिस ने पॉस्को एक्ट के आधार पर रकीब को गिरफ्तार कर सुंदरगढ़ पॉक्सो कोर्ट चालान किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Kumar Jsr

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Jsr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola