Rourkela Sports News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स की अंडर-18 ओडिशा फुटबाल टीम में शहर के मनीष का चयन

Updated:
विज्ञापन
Rourkela Sports News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स की अंडर-18 ओडिशा फुटबाल टीम में शहर के मनीष का चयन

राउरकेला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी मनीष भोई राउरकेला रेड्स का प्रतिनिधित्व करते हुए पिछले एक साल से विभिन्न फुटबॉल टूर्नामेंट में नियमित रूप से भाग ले रहे हैं.

विज्ञापन

Rourkela News : राउरकेला स्पोर्ट्स एसोसिएशन में फुटबॉल की कोचिंग कर रहे मनीष भोई को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेने के लिए घोषित अंडर-18 ओडिशा फुटबॉल टीम में जगह मिली है. राउरकेला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी मनीष भोई राउरकेला रेड्स का प्रतिनिधित्व करते हुए पिछले एक साल से विभिन्न फुटबॉल टूर्नामेंट में नियमित रूप से भाग ले रहे हैं. इसमें मनीष भोई अपने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ओडिशा अंडर 18 टीम में जगह बनाने में सफलता पायी है. मनीष राउरकेला के झीरपानी क्षेत्र के निवासी हैं और वे राउरकेला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के फुटबॉल कोच अबु से प्रशिक्षण ले रहे हैं. राउरकेला स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने मनीष को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. हाल ही में आरएसए के तीन खिलाड़ियों को ओडिशा की अंडर-20 फुटबॉल टीम में जगह मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Kumar Jsr

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Jsr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola