Rourkela News : खुलेआम शराब पीनेवालों पर आसमान से नजर रख रही है पुलिस, 11 शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Rourkela News : खुलेआम शराब पीनेवालों पर आसमान से नजर रख रही है पुलिस, 11 शराबी गिरफ्तार

शराब पीने व हुड़दंग मचानेवाले शराबियों के खिलाफ पुलिस ने ड्रोन तकनीक की मदद से कार्रवाई की है.

विज्ञापन

Rourkela News :

राउरकेला पुलिस जिला के अलग-अलग थाना अंचलों में दिन में लोग खुलेआम शराब पी रहे थे. इससे राहगीरों समेत स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसके खिलाफ देर से ही सही, लेकिन राउरकेला पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसमें दिनदहाडे लाइसेंसी शराब दुकान के पास तथा आसपास के इलाकों में शराब पीने व हुड़दंग मचानेवाले शराबियों के खिलाफ पुलिस ने ड्रोन तकनीक की मदद से कार्रवाई की है. इसमें झीरपानी पुलिस ने झीरपानी और कोयलनगर शराब दुकानों के पास शराब पी रहे 11 शराबियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार झीरपानी थाना इलाके में शराबियों की समस्या लंबे समय से चली आ रही है. लेकिन स्थानीय पुलिस पूरी तरह से खामोश थी. जिसमें गत रविवार को एसपी नितेश वाधवानी के कोयलनगर दौरे के दौरान स्थानीय निवासियों ने इस ओर ध्यान दिलाया. एसपी के निर्देश पर पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है.अब ड्रोन के जरिए शराबियों पर नजर रखी जा रही है. इसी तकनीक की मदद से पुलिस ने सोमवार को कोयलनगर और झीरपानी शराब दुकानों के सामने शराब पी रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले सात असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Kumar Jsr

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Jsr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola