ओडिशा में बड़ा खेला, BJD छोड़ BJP में शामिल हुईं ममता मोहंता, एक दिन पहले दिया था राज्यसभा से इस्तीफा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Aug 2024 5:36 AM

विज्ञापन

Mamata Mohanta

Mamata Mohanta: ओडिशा की राजनीति में दो दिनों के अंदर बड़ा उलटफेर हुआ. बुधवार को राज्यसभा से इस्तीफ देने वाली बीजेडी नेता ममता मोहंता ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है.

विज्ञापन

Mamata Mohanta: बीजद की पूर्व नेता ममता मोहंता राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने और नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं. ममता का बीजेपी में शामिल होना बीजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं इस राजनीतिक उलटफेर को बीजेपी की बड़ी रणनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है.

राज्यसभा में बीजेडी की संख्या घटकर हुई 8

ममता मोहंता के इस्तीफे के साथ ही राज्यसभा में बीजू जनता दल (बीजद) सदस्यों की संख्या घटकर आठ रह गई है. लोकसभा में बीजद का कोई सदस्य नहीं है. ओडिशा से राज्यसभा की 10 सीट हैं. राज्यसभा में ओडिशा में बीजेपी का एक सांसद है.

ममता के बीजेपी में शामिल होने से बीजेडी को झटका

लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव में बीजेडी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. बीजेडी को सत्ता से बाहर कर बीजेपी ने ओडिशा में पहली बार सरकार बनाई. लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने बीजेडी का सुपड़ा साफ कर दिया. अब सवाल है कि ममता मोहंता के शामिल होने से बीजेपी को क्या फायदा होगा? दरअसल लोकसभा में बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ बहुमत में है. लेकिन राज्यसभा में बहुमत के आंकड़ों से दूर है. वैसे में ममता के राज्यसभा से इस्तीफा देने से बीजेपी को क्या फायदा होगा. दरअसल ममता के इस्तीफा देने के बाद बीजेडी की संख्या उच्च सदन में कम हो गई. अब राज्यसभा का चुनाव होता है, संख्या बल के आधार पर बीजेपी को भारी फायदा होगा. बीजेपी की नजर ओडिशा के सभी 10 सीटों पर है. ओडिशा के रास्ते बीजेपी राज्यसभा में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. ओडिशा में फिलहाल 10 राज्यसभा सीटों में 8 बीजेडी और केवल एक बीजेपी के पास है.

Also Read: Rail Accident: ‘हम रील बनाने वाले लोग नहीं’, रेल मंत्री ने बताया दुर्घटना रोकने के लिए लगाया जा रहा लेटेस्ट टेक्नॉलोजी वाला कवच

कौन हैं ममता मोहंता

ममता मोहंता अप्रैल 2020 को राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई थीं. वह महिलाओं को शक्तियां प्रदान करने संबंधी समिति और ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की सदस्य थीं. मोहंता सामाजिक न्याय और अधिकारिता संबंधी संसद की समिति की भी सदस्य थीं.

झारखंड विधानसभा सत्र से 18 बीजेपी विधायक निलंबित

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola