DM ने गोशाला में खामियां दूर करने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
गौशाला का निरक्षण करते जिलाधीश। | Prabhat Khabar Network

गौशाला का निरक्षण करते DM

झारसुगुड़ा जिलाधीश कुणाल मोतीराम चव्हाण ने गोशाला का निरीक्षण कर स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, झारसुगुड़ा

झारसुगुड़ा जिलाधीश कुणाल मोतीराम चव्हाण ने गुरुवार को झारसुगुड़ा स्थित गोशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला की स्वच्छता, गो-सेवा, गोवंश की देखभाल तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने गोशाला के रखरखाव को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा गोवंश के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया.

इस अवसर पर गोशाला के पदाधिकारी, सचिव अनिल बोआनिया, संदीप अगस्ती, मुकेश तिवारी एवं गोपाल केड़िया सहित अन्य लोग उपस्थित थे. जिलाधीश चव्हाण ने गोशाला के समग्र प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने तथा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिये. उन्होंने जहां भी कमियां हैं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये तथा आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा.


विज्ञापन
Aditya Tiwari

लेखक के बारे में

By Aditya Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola