पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जलजमाव, मरीज परेशान

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में भर पानी। | Prabhat Khabar Network

अस्पताल परिसर में भरा पानी

झारसुगुड़ा के पोखरासाहू पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जलजमाव से मरीजों को भारी परेशानी. जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग तेज.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, झारसुगुड़ा

कोलाबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत पोखरासाहू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में बारिश का पानी जमा होने से मरीजों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल परिसर नीचा होने और वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार बारिश में यह समस्या उत्पन्न हो जाती है.

जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में लंबे समय तक पानी भरा रहने से मुख्य भवन के अलावा अन्य कमरों और आवासीय भवनों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. इस परेशानी का सामना केवल अस्पताल के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि इलाज के लिए आने वाले मरीज और उनके परिजन भी कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से यह समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है.

अस्पताल प्रशासन और कोलाबिरा सीएचसी के अधिकारियों ने विभाग के उच्च अधिकारियों तथा जिला प्रशासन को कई बार इस समस्या को लेकर लिखित शिकायत भी दी है. इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. जिससे लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है.


विज्ञापन
Aditya Tiwari

लेखक के बारे में

By Aditya Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola