Rourkela News : पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत
Published by : SUNIL KUMAR JSR Updated At : 07 Apr 2025 11:52 PM
चांदीपोष थाना अंतर्गत चंद्रपुर गांव में रविवार को हुई घटना
Rourkela News : लाठीकटा के चांदीपोष थाना अंतर्गत चंद्रपुर गांव में पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रविवार को चंद्रपुर गांव के 45 वर्षीय जीतू लकड़ा का परिवार जब दिन में दोपहर में सो रहा था तभी 5 साल की बेटी और एक डेढ़ साल का बेटा दोनों उठकर बाहर खेलने चल गये. बच्ची घर के सामने पानी के टैंक में गयी और नहा कर बाहर आयी और घर के अंदर चली गयी. यह देखकर बच्चा भी टैंक में घुस गया और बाहर नहीं निकल सका. परिवार के सदस्यों ने बच्चे की तलाश की और टैंक से उसका शव बरामद किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










