Rourkela News : पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत पांच हिरासत में

Published by : SUNIL KUMAR JSR Updated At : 02 Apr 2025 12:51 AM

विज्ञापन

राउरकेला के जगदा इलाके में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिलने पर राउरकेला एसपी नितेश वाधवानी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम ने की छापेमारी

विज्ञापन

Rourkela News : पुलिस ने राउरकेला में बड़े पैमाने पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक महिला समेत पांच दलालों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार राउरकेला के जगदा इलाके में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिलने के बाद राउरकेला एसपी नितेश वाधवानी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को छापेमारी की. वहां से सेक्स रैकेट चलानेवाली एक महिला समेत पांच दलालों को हिरासत में लिया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने पांच महिलाओं को भी इस रैकेट के चंगुल से बचाया है. हिरासत में लिये गये दलालों को पहले भी सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है. राउरकेला पुलिस के विशेष दस्ते और झिरिपानी पुलिस स्टेशन ने छापेमारी कर जगदा स्थित एक घर से पांच महिलाओं को मुक्त कराया. इसके अलावा पुलिस सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक महिला समेत पांच लोगों से थाने में पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL KUMAR JSR

लेखक के बारे में

By SUNIL KUMAR JSR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola