राउरकेला में डबल मर्डर, लाठीकटा ब्लॉक में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
राउरकेला में डबल मर्डर, लाठीकटा ब्लॉक में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राउरकेला के लाठीकटा ब्लाक में डबल मर्डर की घटना सामने आई है. इस घटना में दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई है. घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

लाठीकटा. लाठीकटा ब्लॉक के टांगरपाली थाना अंतर्गत कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में शनिवार को दिन-दहाड़े दो युवकों की निर्मम हत्या की घटना से वहां पर दहशत फैल गयी है. अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि, इसके पीछे जमीन विवाद का मामला होने की आशंका जतायी जा रही है. घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में शनिवार को वहां रहने वाले लाल टंकी अंचल के संजय दास और कॉलोनी के इंद्र स्वांई की क्षत-विक्षत लाश मिली थी. काफी क्रूरता से उनकी हत्या किये जाने की बात सामने आयी है. इसका पता चलने पर पुलिस दोनों को लेकर राउरकेला सरकारी अस्पताल पहुंची, जहां पर उनकी मौत की घोषणा की गयी. इस हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि पुलिस की ओर इसकी पुष्टि नहीं की गयी है.

जमीन विवाद की जताई गई आशंका

राउरकेला के लाठीकटा ब्लॉक में हुए इस डबल मर्डर केस में जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अभी यह साफतौर पर नहीं कहा गया है. पुलिस फिलहाल इस डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है और मामले को बड़ी गंभीरता से जांच कर रही है. आपको बता दें कि कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में शनिवार को दोनों युवकों की लाश क्षत-विक्षत स्थिति में मिली थी. दोनों ही युवकों की हत्या काफी क्रूरता से की गई थी. घटना के बाद से ही पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर इस निर्मम हत्या को किसने अंजाम दिया है.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola