Rourkela News : फेस्टिवल सीजन को लेकर राउरकेला से होकर चलेगी दो पूजा स्पेशल ट्रेन

Published by : SUNIL KUMAR JSR Updated At : 02 Sep 2025 10:48 PM

विज्ञापन

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला

विज्ञापन

Rourkela News : फेस्टिवल सीजन में आगामी दिनों में दुर्गा, लक्ष्मी और काली पूजा आ रही है. इस दौरान यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए, दक्षिण पूर्व रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इसमें पोडनुर-बरौनी स्पेशल ट्रेन 6 सितंबर से 29 नवंबर तक राउरकेला स्टेशन होकर चलेगी. यह प्रत्येक शनिवार को सुबह 11:50 बजे पोडनूर स्टेशन से रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 2:30 बजे बरौनी पहुंचेगी. ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, नुआगांव, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में रुकेगी. कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल ट्रेन 5 सितंबर से 28 नवंबर तक राउरकेला होकर चलेगी. यह प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 11:50 बजे कोयंबटूर स्टेशन से रवाना होगी.यह स्पेशल ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL KUMAR JSR

लेखक के बारे में

By SUNIL KUMAR JSR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola