Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील, चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, ओडिशा में छुट्टियां रद्द

Cyclone Dana: इस तरह बढ़ रहा है साइक्लोन डाना.
Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र मंगलवार (22 अक्टूबर) की सुबह गहरे अवदाब (Deep Depression) में तब्दील होकर पूर्वी तट की ओर बढ़ गया.
Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र मंगलवार (22 अक्टूबर) की सुबह गहरे अवदाब (Deep Depression) में तब्दील होकर पूर्वी तट की ओर बढ़ गया. इसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.
अवदाब में परिवर्तित हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र
आईएमडी ने एक बुलेटिन जारी कर कहा है कि बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) के पूर्व-मध्य पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ गया है, तथा अवदाब में परिवर्तित हो गया है. यह तड़के साढ़े 5 बजे के आसपास ओडिशा के पारादीप से 730 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित हो गया है.
23 को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदलेगा डिप्रेशन
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और 23 अक्टूबर 2024 तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. इसके बाद मौसम की यह प्रणाली उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगी और इसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है.
हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की आशंका
यह चक्रवाती तूफान 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा. इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा और 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, इस तूफान की वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर भारी बारिश होगी. तेज हवाएं भी चलने की आशंका है. आईएमडी के अनुसार, अवदाब निम्न दबाव प्रणाली का अधिक तीव्र चरण होता है तथा आमतौर पर चक्रवाती तूफान के बनने से पहले होता है.
ओडिशा में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
ओडिशा सरकार ने चक्रवात के पूर्वानुमान के मद्देनजर 23 से 25 अक्टूबर तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. सभी विभागों को लिखे पत्र में विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) डीके सिंह ने आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है.
Also Read
Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
Cyclone Tracker: चक्रवाती तूफान से तबाही! 24 और 25 अक्टूबर को झारखंड में मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




