Cyclone Tracker: तूफान से तबाही! 24 और 25 अक्टूबर को झारखंड में होगी मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Oct 2024 3:57 PM

विज्ञापन

Cyclone Tracker: बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में बनने वाले चक्रवाती तूफान के कारण पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलावा झारखंड के मौसम में भी बदलाव की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी रांची समेत कई और जिलों में 23 अक्टूबर से मौसम में बदलाव नजर आएगा.

विज्ञापन

Cyclone Tracker: बंगाल की खाड़ी में एक नया तूफान बन रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि 23 अक्टूबर तक यह पूर्ण रूप से तूफान में तब्दील हो जाएगा. यह तूफान ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच से गुजरेगा. इसके कारण कई इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड समेत कई और राज्यों में भी तूफान का असर दिख सकता है. IMD के मुताबिक इस दौरान 100 से 110 किमी प्रति घंटा से लेकर 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.

झारखंड में बदलेगा मौसम (Cyclone in Jharkhand)

बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में बनने वाले चक्रवाती तूफान के कारण पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलावा झारखंड के मौसम में भी बदलाव की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी रांची समेत कई और जिलों में 23 अक्टूबर से मौसम में बदलाव नजर आएगा. विभाग ने कहा है कि कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में 24 और 25 अक्टूबर को बारिश पूरी संभावना है. तेज बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आएगी.

झारखंड में बढ़ेगी ठंड (Cold in Jharkhand)

मानसून की वापसी के बाद राजधानी रांची समेत कई जिलों में ठंड की दस्तक शुरू हो गई है. सुबह और शाम को तापमान में अंदर दिखने लगा है. मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल प्रदेश में तूफान का खतरा है, इस दौरान बारिश की भी संभावना है. इसके बाद पूरे प्रदेश में सर्दी की दस्तक शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में इसके असर से झारखंड में 24 और 25 अक्तूबर को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में बन रहा तूफान (Cyclone in Bay of Bengal)

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र सोमवार को और मजबूत हो गया और 23 अक्टूबर तक इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है जो ओडिशा के पुरी तथा पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच से गुजरेगा. आईएमडी ने अपने ताजा अपटेड में कहा है मौसम की यह प्रणाली अपनी गति जारी रखते हुए 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह के समय एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकती है. इस दौरान हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटा से लेकर 120 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है.

Also Read: Cyclone Tracker: चक्रवाती तूफान की दस्तक! 23 से 25 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola