Rourkela News: एक लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात के साथ चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो महिलाएं भी पकड़ायीं

Updated:
विज्ञापन
Rourkela News: एक लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात के साथ चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो महिलाएं भी पकड़ायीं

Rourkela News: सेक्टर-8 में हुई चोरी के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चोरी का सामान खरीदने में दो महिलाओं को भी पकड़ा गया.

विज्ञापन

Rourkela News: सेक्टर-7 थाना क्षेत्र में सितंबर 2025 में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके बयान के आधार पर दो महिलाओं को भी पकड़ा, जिन्होंने चोरी का सामान खरीदा था. आरोपी की निशानदेही पर चोरी गये एक लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं. रविवार को थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया कि घटना 10 सितंबर 2025 को हुई थी.

खरीदारी के लिए आम बागान गये थे दंपती, घटना को दिया अंजाम

सेक्टर-08 के ए-52 निवासी रत्नाकर किसान अपनी पत्नी के साथ आमबागान में खरीदारी के लिए गये थे. दंपती ने घर में ताला लगाया था. बाजार से लौटने पर घर का ताला टूटा पाया और अंदर से नकद सहित सोने के जेवरात गायब थे. इस बारे में तत्काल पुलिस को सूचित कर एक शिकायत दर्ज करायी गयी जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी थी. पुलिस ने मामले में सेक्टर-15 निवासी पूर्ण चंद्र पटनायक (सानो) को गिरफ्तार किया है. चोरी का सामान रखने वाली महिलाओं की भी पहचान कर उन्हें पकड़ा गया गया है. जांच में पता चला कि आरोपी पूर्ण चंद्र के नाम पर सेक्टर-07, सेक्टर-19 और सेक्टर-15 पुलिस स्टेशनों में 10 से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज हैं.

सोने का हार, बालिया और अंगूठियां बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,05,000 रुपये नकद, सोने का हार, सोने की बालियां और 02 सोने की अंगूठियां, नाक की दो नथनी और चांदी के गहने बरामद किये हैं. साथ ही दो कलाई घड़ियां और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है.

सेक्टर-19 : महिला से हुई छिनतई मामले में दो गिरफ्तार

फिटनेस पार्क के पास 31 दिसंबर को पूजा रवानी नाम की महिला से हुई छिनतई के मामले में सेक्टर-19 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है. उनके पास से लूटी गयी महिला की वैनिटी बैग, नकद और मोबाइल फोन को बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-16 निवासी अभिषेक नाग (22) और सेक्टर-6 निवासी सुब्रत कुमार स्वांई (ऋतिक/राहुल) (22) के रूप में हुई है. रविवार को पुलिस ने इस बारे में बताया कि कोयलनगर, डी ब्लॉक के भाटा बस्ती निवासी प्रकाश रवानी की पत्नी पूजा रवानी 31 दिसंबर को सेक्टर-19 बैंक ऑफ इंडिया आयी थी. बैंक से नकदी निकालकर वह अपनी साइकिल से घर लौट रही थी. उसी दौरान सेक्टर-19 फिटनेस पार्क के पास एक बाइक से आये दो युवकों ने उनकी साइकिल के आगे बास्केट में रखे वैनिटी बैग उठा लिया और मौके से फरार हो गये. बाद में महिला ने थाने को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-19 और झीरपानी पुलिस स्टेशन में कई केस दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola