Sambalpur News: खड़े ट्रक में कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Updated:
विज्ञापन
Sambalpur News: खड़े ट्रक में कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Sambalpur News: संबलपुर से मानेश्वर की ओर जा रही कार एनएच-55 पर खड़े ट्रक से टकरा गयी. जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Sambalpur News: संबलपुर शहर के धनुपाली थाना अंतर्गत नक्सापाली में कटक-संबलपुर नेशनल हाइवे (एनएच)-55 पर खड़े राख लदे ट्रक से एक तेज रफ्तार कार जा टकरायी. रविवार को हुई इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है. समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी. कार संबलपुर से मानेश्वर की ओर जा रही थी.

राउरकेला का है कार का रजिस्ट्रेशन नंबर

पुलिस के मुताबिक, नक्सापाली में एनएच-55 पर राख लदा ट्रक खड़ा था. शाम करीब 4:00 बजे संबलपुर से मानेश्वर की ओर जा रही कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार ट्रक से जा टकरायी. इस दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी जबकि कार में बैठे लोग बुरी तरह कुचल गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों की मदद से मृतकों को कार से बाहर निकाला. इनमें दो लोगों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बुर्ला जनरल हॉस्पिटल भेजा गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. दुर्घटनाग्रस्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर राउरकेला का है. पुलिस के मुतबिक, मृतक राउरकेला या सुंदरगढ़ जिले के निवासी हो सकते हैं.

अनुगूल : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत

बानरपाल थाना अंतर्गत बौलीगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गयी है. मृतकों की पहचान पचकलंदा गांव के शांतिन बेहेरा (38) और आमना गांव के अनिल प्रधान (32) के रूप में हुई है. दोनों तालचेर इलाके में वाहन चालक का काम करते थे. रविवार को काम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे. रात आठ बजे के करीब बौलीगढ़-आमना के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एक निजी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेजे गये हैं. इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है.

गंजाम : बस और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर, 10 लोग घायल

गंजाम जिले के दिगपहंडी थाना अंतर्गत झटीपिटिया में रविवार को एक बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में 10 से अधिक लोग घायल हो गये. यह हादसा तब हुआ, जब 20 से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही एक मिनी बस सूखी मछली से लदे एक पिकअप वैन से आमने-सामने टकरा गयी. पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना इस हादसे की वजह हो सकता है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. पिकअप वैन दुर्घटनास्थल पर पलट गयी. टक्कर के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचित किया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बचाव अभियान चलाया. दोनों चालकों को चोटें आयी हैं, उन्हें ब्रह्मपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. वहीं सभी घायलों का इलाज दिगापहांडी अस्पताल में चल रहा है. गंभीर रूप से घायल दो-तीन लोगों को एमकेसीजी ब्रह्मपुर रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola