Minister Daughter Harassed : केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे अपनी बेटियों के साथ
Union Minister Daughter Harassed : केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की खबर सामने आई है. महाराष्ट्र का यह मामला है.
Minister Daughter Harassed : महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, मुक्ताईनगर के कोथली गांव में संत मुक्ताई यात्रा से यह चौंकाने वाली घटना सामने आई. यहां बदमाशों ने कथित तौर पर खडसे की बेटी और उसके दोस्तों को परेशान करने की कोशिश की. मंत्री ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है. सुरक्षाकर्मियों की शिकायत के आधार पर मुक्ताईनगर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
न्यूज एजेंसी IANS ने एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा– केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और कुछ अन्य लड़कियों के साथ बदमाशों ने छेड़छाड़ की. उन्होंने समर्थकों के साथ पुलिस थाने में कार्रवाई की मांग की.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?
Muktainagar, Maharashtra: Union MoS for Youth Affairs and Sports Raksha Khadse's daughter and a few other girls were harassed by miscreants. She, along with supporters, demanded action at the police station pic.twitter.com/yVWj83nXKN
— IANS (@ians_india) March 2, 2025
रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री रक्षा खडसे के सुरक्षाकर्मी उनके परिवार के साथ कोथली गांव में यात्रा देखने गए थे. इस दौरान, उन्होंने देखा कि कुछ युवक संदिग्ध रूप से मंत्री के परिवार का वीडियो बना रहे हैं. संदेह होने पर कार्रवाई करते हुए, सुरक्षाकर्मियों ने युवकों में से एक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया. उसकी जांच की. इसके बाद झड़प हुआ. चारों आरोपियों ने कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की.
नाराजगी जाहिर करते हुए मंत्री रक्षा खडसे ने उत्पीड़न में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए खुद मुक्ताईनगर पुलिस स्टेशन पहुंचे. पुलिस के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने सवाल किया, “अगर कड़ी सुरक्षा के बीच भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, तो आम लड़कियों का क्या होगा?”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










