MHT CET Result 2023 Live: महाराष्ट्र सीईटी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
MHT CET Result 2023 Live Updates: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (MHT CET) सोमवार को Maharashtra CET Result 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया. रिजल्ट (Maharashtra CET Result) की घोषणा सुबह 9 बजे की जाएगी. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे Maharashtra CET की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट (Maharashtra CET Result 2023) चेक कर सकते हैं.
MHT CET Result 2023 Live: रिजल्ट चेक करने के स्टेप
सबसे पहले एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org या mahacet.in पर विजिट करें.
यहां होमपेज पर, पीसीएम और पीसीबी ग्रुप दोनों के लिए “क्लिक हियर टू व्यू स्कोर कार्ड” पर क्लिक करें.
अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें.
रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें.
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 का रिजल्ट आउट
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पीसीबी और पीसीएम ग्रुप के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट या एमएचटी सीईटी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. योग्य उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org या mahacet.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
क्या महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 का परिणाम हुआ जारी
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र आज सुबह 9 बजे भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) और भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) समूहों के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 का परिणाम घोषित किया गया.
ऐसे देखें PCM, PCB ग्रुप के लिए महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम
महाराष्ट्र के विभिन्न शासकीय और निजी उच्च शिक्षा संस्थानों में संचालित होने वाले इंजीनियरिंग और फार्मेसी, आदि से सम्बन्धित स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में इस साल दाखिले के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा के लिए परिणामों की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स को मार्क्स और स्कोर कार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, mhtcet2023.mahacet.org पर विजिट करना होगा. फिर लॉग-इन सेक्शन में जाना होगा और अपने अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम, स्कोर और रैंक को जान सकेंगे. इसका प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए.
जानें कब आयोजित हुई थी परीक्षा
इस साल, पीसीएम ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी परीक्षा 9 मई से 14 मई के बीच आयोजित की गई थी जबकि पीसीबी ग्रुप की परीक्षा का आयोजन 15 मई से 20 मई तक किया गया था. एमएचटी सीईटी 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होती है.
MHT CET Result 2023 Date and Time LIVE:आज सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा रिजल्ट
एमएचटी सीईटी का रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा. एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2023 का लिंक भी वेबसाइट mahacet.in पर उपलब्ध रहेगा. ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि www.mahacet.org और www.mahacet.in पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा.
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए