महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : पार्टियों में ‘क्रॉस वोटिंग’ का डर, फाइव स्टार होटल में विधायक

Updated:
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : पार्टियों में ‘क्रॉस वोटिंग’ का डर, फाइव स्टार होटल में विधायक

महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव में पॉलिटिकल पार्टियों में ‘क्रॉस वोटिंग’ को लेकर टेंशन बढ़ गई है. चुनाव का रिजल्ट आज ही आएगा. चुनाव 11 सीटों के लिए हो रहा है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव आज है. पॉलिटिकल पार्टियों में ‘क्रॉस वोटिंग’ को लेकर टेंशन बढ़ गई है. सूबे में होने वाले 11 विधान परिषद सीटों के चुनाव से पहले पार्टियों ने अपने विधायकों को होटलों में ठहराया. चुनाव में 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं. विधानसभा सदस्य दक्षिण मुंबई के विधान भवन परिसर में पहुंचेंगे. यहां सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. वोटों की गिनती शाम 5 बजे की जाएगी.

होटलों में ठहराया गया विधायकों को

महाराष्ट्र विधानमंडल के ऊपरी सदन के 11 सदस्य 27 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इन सीटों को भरने के लिए चुनाव हो रहे हैं. पॉलिटिकल पार्टियां ने अपने विधायकों को एक साथ रखने के लिए चुनाव से पहले उनके लिए डिनर का आयोजन किया और उन्हें होटलों में ठहराया. सूबे में विधानसभा चुनाव से महज तीन महीने पहले विधान परिषद चुनाव हो रहे हैं. इसलिए चुनाव के परिणाम पर सबकी नजर रहेगी.

कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

महा विकास आघाड़ी यानी एमवीए में शामिल कांग्रेस के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने अपनी पार्टी के विधायकों के लिए एक होटल में बैठक की और डिनर का आयोजन किया. कांग्रेस ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है. पार्टी के निर्देश के मुताबिक वोट करने को कहा गया है. कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, पार्टी के सभी विधायकों के लिए एमवीए उम्मीदवारों को वोट देना जरूरी है.

अजित पवार ने विधायकों को फाइव स्टार होटल में ठहराया

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने भी अपने विधायकों को हवाई अड्डे के पास एक फाइव स्टार होटल में ठहराया है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के विधायक बुधवार सुबह बैठक के लिए विधान भवन में जमा हुए. इसके बाद फिर बांद्रा के फाइव स्टार होटल में चले गए.

Read Also : Maharashtra Election 2024: हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपये, महिला वोटरों को साधने की हो चुकी है तैयारी

बीजेपी ने विधायकों को होटलों में नहीं भेजा

बीजेपी विधायक दल की एक बैठक बुधवार रात को विधान भवन परिसर में हुई. पार्टी विधायक वहां से एक फाइव स्टार होटल चले गए. एमवीए में शामिल एनसीपी (एसपी) ने अपने विधायकों पर भरोसा जताया है और अन्य दलों की तरह उन्हें होटलों में नहीं भेजा है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola