Maharashtra Election 2024: हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपये, महिला वोटरों को साधने की हो चुकी है तैयारी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Jun 2024 10:02 AM

विज्ञापन

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले राज्य का बजट पेश किया गया है. इसमें महिलाओं पर खास फोकस सरकार करती नजर आई.

विज्ञापन

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने बजट पेश किया है. 2024-25 का यह बजट महिलाओं के अलावा युवाओं और किसान पर खास फोकस है. साथ ही, कई लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा सरकार की ओर से की गई है. महाराष्ट्र की शिंदे सरकार की ओर से जो बजट पेश किया गया है, उसमें 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता देने की बात कही गई है. यही नहीं, साल में तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर की भी घोषणा की गई है. बजट में किसान अनुकूल कदम और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए 10,000 रुपये मासिक भत्ता देने जैसे कदम उठाने की बात सरकार की ओर से की गई है.

महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश : उद्धव ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के बजट पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ये जनता को झांसा दिया जा रहा है. बजट में समाज के हर वर्ग को कुछ न कुछ देने का दिखावा किया गया है. उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता देने संबंधी ‘मुख्यमंत्री माझी लडकी बहिन’ योजना विधानसभा चुनाव से पहले महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश है.

लोकसभा चुनाव के बाद टेंशन में सत्तारूढ़ दल

लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद सत्तारूढ़ दल पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है. महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) के अच्छे प्रदर्शन ने शिवसेना, एनसीपी और बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है. महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 13, बीजेपी ने 10, शिवसेना (उद्धव गुट) ने 9, शिवसेना (शिंदे गुट) ने 7, एनसीपी (एसपी) ने 7, एनसीपी (अजित गुट) ने 1 सीट पर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की.

Read Also : Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर एमवीए में होगी किचकिच? शरद पवार ने दिए ये संकेत

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को दी जाती है सहायता

छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने महिला वोटरों को साधा था. महतारी वंदना योजना के तहत अब राज्य की महिलाओं को 1000 रुपये मासिक सहायता प्रदान की जा रही है. चुनाव पूर्व यह वादा सत्ता से बाहर हो चुकी बीजेपी ने किया था. बीजेपी ने अपनी घोषणाओं के बदौलत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola