महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची से काटा पंकजा मुंडे का नाम

Updated at : 08 Jun 2022 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधान परिषद  चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची से काटा पंकजा मुंडे का नाम

भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, लेकिन पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे का नाम इस सूची में नहीं है.

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार-उत्तर प्रदेश समेत महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए बुधवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दिया है. भाजपा ने महाराष्ट्र में 10 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दिया है. पार्टी ने उम्मीदवारों की इस सूची में भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे का नाम काट दिया है. हालांकि, अटकलें यह लगाई जा रही थीं कि आगामी 20 जून को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा की ओर से पंकजा मुंडे को उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, लेकिन पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे का नाम इस सूची में नहीं है. इससे पहले, इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि पार्टी 20 जून को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे को उम्मीदवार बना सकती है.

भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उसने अपने उम्मीदवारों के रूप में प्रवीण यशवंत दारेकर (वर्तमान में विधान परिषद में विपक्ष के नेता), राम शंकर शिंदे (पूर्व मंत्री), श्रीकांत भारतीय, उमा गिरीष खापरे (भाजपा की राज्य महिला शाखा के प्रमुख) और प्रसाद मिनेश लाड को चुना है. विधान परिषद के सभापति रामराजे नाइक निंबालकर, राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, दिवाकर रावते (दोनों शिवसेना के), दारेकर, प्रसाद लाड, मराठा नेता विनायक मेटे और पूर्व मंत्री सदाभाऊ खोत सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

Also Read: UP MLC Election: मुस्लिम वोटों की गोलबंदी में जुटे अखिलेश यादव, विधान परिषद चुनाव के जरिए दिया बड़ा संदेश
कौन करता है मतदान

बता दें कि राज्य विधानसभा के सदस्य इन चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल गठित करते हैं. महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय निचले सदन में भाजपा के 106 विधायक हैं और पार्टी के पास ऊपरी सदन में अपने चार उम्मीदवारों की आसान जीत के लिए पर्याप्त संख्या बल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola