आज जेल से रिहा हो सकते हैं अनिल देशमुख, बॉबे हाई कोर्ट ने बेल पर स्टे देने से किया इनकार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Dec 2022 10:00 AM
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख आज जेल से रिहा हो सकते हैं. जमानत मामले में सीबीआई की स्टे की अपील को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि आज देशमुख की रिहाई हो सकती है. धनशोधन मामले में अनिल देशमुख नवंबर 2021 से ही जेल में बंद हैं.
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख आज जेल से रिहा हो सकते हैं. करीब एक साल जेल में रहने के बाद आज उनकी रिहाई हो सकती है. बता दें, बॉम्बे हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार के केस में देशमुख को मिली जमानत के खिलाफ सीबीआई की स्टे की अपील को खारिज कर दिया है. अदालत के इस फैसले के बाद उम्मीद की जा रही है कि एनसीपी नेता अनिल देशमुख आज जेल से रिहा हो सकते हैं.
12 दिसंबर को मिली थी जमानत: बता दें, न्यायमूर्ति जस्टिस एमएस कार्णिक ने एनसीपी नेता अनिल देशमुख को 12 दिसंबर को जमानत दी थी, लेकिन सीबीआई ने इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने के लिए समय मांगा था. उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह सीबीआई के अनुरोध पर जमानत आदेश पर रोक को 27 दिसंबर तक बढ़ा दिया था. इसके बाद सीबीआई ने मंगलवार को एक बार फिर रोक बढ़ाने का अदालत से अनुरोध किया. लेकिन उच्च न्यायालय की अवकाशकालीन पीठ ने दलीलों पर सुनवाई के बाद साफ कर दिया कि स्टे को अब और आगे नहीं बढ़ाया जा सकता.
2021 से जेल में हैं अनिल देशमुख: गौरतलब है कि धनशोधन मामले में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख नवंबर 2021 से ही जेल में बंद हैं. ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था. हालांकि उस मामले में देशमुख को जमानत मिल गई थी लेकिन इसी साल अप्रैल में सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल देशमुख मुंबई की आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं.
क्या है अनिल देशमुख पर आरोप: गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृ मंत्री अनिल देशमुख पर बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे के जरिए 100 करोड़ रुपए की वसूली करवाने का आरोप है. मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने मार्च 2021 में आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को मुंबई के रेस्तरांओं और बार से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य दिया था, इस मामले को लेकर उनकी गिरफ्तार हुई थी.
भाषा इनपुट के साथ
Also Read: एक दिन में 3 बार डोली भारत और नेपाल की धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










