पंजाब के लुधियाना के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस से पुलिस अधिकारी की मौत

इंदौर : पंजाब के बाद मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी है. देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी की जद में आये 41 वर्षीय पुलिस निरीक्षक ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया. अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रदेश में कोविड-19 से किसी पुलिस अधिकारी की मौत का पहला मामला है.
इंदौर : पंजाब के बाद मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी है. देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी की जद में आये 41 वर्षीय पुलिस निरीक्षक ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया. अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रदेश में कोविड-19 से किसी पुलिस अधिकारी की मौत का पहला मामला है.
Also Read: 24 घंटे में मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 92 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,402 हुई
पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने रविवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होने से पहले शहर के जूनी इंदौर पुलिस थाना के प्रभारी के रूप में ड्यूटी कर रहे 41 वर्षीय निरीक्षक ने एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली. वह पिछले 20 दिन से अस्पताल में भर्ती थे.
श्री जैन ने बताया कि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस निरीक्षक की जान नहीं बचायी जा सकी. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं. कोविड-19 से निरीक्षक की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है. कई लोग उन्हें कोविड19 ‘योद्धा’ बताकर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से मौत के एक अन्य मामले में 70 वर्षीय महिला ने एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को दम तोड़ दिया. पुलिस निरीक्षक और इस महिला की मौत के साथ ही जिले में इस संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 49 पर पहुंच गयी है.
Also Read: Coronavirus Outbreak : कोरोना के कारण पंजाब के ACP की गयी जान, कुल 13 लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि संशोधित आंकड़ों के मुताबिक, जिले में इस महामारी के मरीजों की संख्या फिलहाल 890 है. आंकड़ों की गणना के मुताबिक, जिले में कोविड19 के मरीजों की मृत्यु दर 5.50 प्रतिशत है. जिले में कोविड19 के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं ज्यादा बनी हुई है. इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




