Coronavirus Outbreak : कोरोना के कारण पंजाब के ACP की गयी जान, कुल 13 लोगों की मौत
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Apr 2020 4:46 PM
Kochi: Medics at the real-time Polymerase Chain Reaction laboratory (PCR lab) at the Kalamassery Medical College Hospital, during the nationwide lockdown in wake of the coronavirus pandemic, in Kochi, Thursday, April 16, 2020. (PTI Photo)(PTI17-04-2020_000250B)
देश-दुनिया में कोरोना संकट (Coronavirus Pandemic) अभी जारी है. इस बीच पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) से खबर आ रही है कि वहां के सहायक पुलिस आयुक्त (Assistant Commissioner of Police ) का निधन हो गया.
लुधियाना : देश-दुनिया में कोरोना संकट अभी जारी है. इस बीच पंजाब के लुधियाना से खबर आ रही है कि वहां के सहायक पुलिस आयुक्त का निधन हो गया. यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से मिली है.
लुधियाना जिला जनसंपर्क कार्यालय ने बताय, एसपीएस अस्पताल में लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त का निधन हो गया. खबर है वो सब्जी मंडी में ड्यूटी पर तैनात थे.
Punjab: Ludhiana Assistant Commissioner of Police Anil Kohli passes away due to #COVID19 at SPS Hospital in Ludhiana, says District Public Relations Office pic.twitter.com/C0bW62J9MO
— ANI (@ANI) April 18, 2020
मालूम हो देश में देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़ कर 480 हो गई जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 14,378 हो गए. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में कोविड-19 से 11,906 लोग संक्रमित हैं जबकि 1,991 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं. उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. एक व्यक्ति विदेश चला गया है. इन मामलों में 76 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. शुक्रवार शाम से 28 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें मध्यप्रदेश के 12, महाराष्ट्र के सात, दिल्ली के चार, गुजरात के तीन और जम्मू कश्मीर और बिहार का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं.
Also Read: झारखंड के हिंदपीढ़ी में फिर मिला कोरोना का मरीज, 92 लोगों की रिपोर्ट आयी निगेटिवसंक्रमण के कारण देश में हुई कुल 480 मौतों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 201 लोगों की मौत हुई. उसके बाद मध्य प्रदेश में 69, दिल्ली में 42, गुजरात में 41 पर और तेलंगाना में 18 लोगों की जान गई. संक्रमण से तमिलनाडु में 15 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 14-14 लोगों की मौत हुई है.
पंजाब और कर्नाटक में 13-13 लोगों की, राजस्थान में 11 और पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत हुई है. जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान चली गई जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन मौतें हुई हैं. झारखंड और बिहार में दो-दो मौतें हुई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह अद्यतन हुए आंकड़ों के अनुसार, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण से हुई है.
Also Read: पीटरसन ने कहा, धौनी अबतक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान, उनकी महानता पर सवाल उठाना बेमानीदेश में संक्रमण के सबसे अधिक पुष्ट मामले महाराष्ट्र में 3,323, उसके बाद दिल्ली में 1,707, तमिलनाडु में 1,323 , मध्य प्रदेश में 1,310 हैं. राजस्थान में 1,229, गुजरात में 1,099 और उत्तर प्रदेश में 849 मामले हैं. कोरोना वायरस के तेलंगाना में 766 मामले हैं, आंध्र प्रदेश में 572 और केरल में 396 मामले हैं. कर्नाटक में कोरोना वायरस के 359, जम्मू कश्मीर में 328, पश्चिम बंगाल में 287, हरियाणा में 225 और पंजाब में 202 मामले हैं.
Also Read: दूसरे राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों और छात्रों को लेकर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा, फेसबुक पर लिखा खुला पत्रबिहार में संक्रमण के 83 और ओडिशा में 60 मामले सामने आए हैं. उत्तराखंड में 40 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 36-36 लोग संक्रमित हैं. असम में अब तक 35 मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस संक्रमण के झारखंड में 33 मामले, चंडीगढ़ में 21 और लद्दाख में 18 मामले हैं.
Also Read: Triple Murder: पहले बाप की हत्या, अब बेटे और बहू की हत्या कर तेजाब फेंका, 24 घंटे के अंदर तीन लोगों की हत्या से दहला पूर्वी चंपारणअंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 12 मामले सामने आए हैं. इनके अलावा मेघालय में नौ मामले , जबकि गोवा और पुडुचेरी में सात-सात, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है. वेबसाइट में यह भी कहा गया है कि नगालैंड के एक संक्रमित व्यक्ति को असम भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










