ePaper

24 घंटे में मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 92 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,402 हुई

Updated at : 19 Apr 2020 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे में मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 92 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,402 हुई

92 new cases of covid19 in Madhya Pradesh total number of infected rises to 1402 भोपाल : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों के 92 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,402 हो गयी है. इसके साथ ही दो आईएएस अधिकारियों सहित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 59 लोग संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं.

विज्ञापन

भोपाल : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों के 92 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,402 हो गयी है. इसके साथ ही दो आईएएस अधिकारियों सहित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 59 लोग संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं.

Also Read: धार में कोरोना के बढ़ते मामलों को मद्देनजर तीन दिन के लिए कर्फ्यू लगाने का आदेश

राज्य सरकार द्वारा शनिवार देर शाम जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कुल 1,402 कोरोना संक्रमितों में से 69 मरीजों की मौत हो चुकी है. हालांकि, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई. वहीं, प्रदेश में अब तक कुल 127 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं, जिनमें 59 लोग गत 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए हैं.

Also Read: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर मामला दर्ज, कोरोना के खिलाफ जंग में शिवराज सरकार को मिला भाजपा का साथ

कोरोना वायरस से स्वस्थ होने वाले लोगों में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक महिला सहित दो आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं. एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आईएएस अधिकारियों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. दोनों को अगले 14 दिन घर पर ही रहने के लिए कहा गया है. इनमें से महिला आईएएस अधिकारी चार अप्रैल को जांच में संक्रमित पायी गयी थीं.

Also Read: Coronavirus in Indore : अब मध्य प्रदेश के इंदौर में लागू होगा राजस्थान का भीलवाड़ा मॉडल, जानें कैसे हैं हालात

वहीं, पुरुष अधिकारी इससे पहले कोरोना से संक्रमित पाये गये थे. प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 से सबसे अधिक 47 लोगों की मौत अकेले इंदौर में हुई है, जबकि भोपाल और उज्जैन में छह-छह, देवास में पांच, खरगोन में चार तथा छिंदवाड़ा में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई है.

Also Read: Coronavirus Outbreak: एक गलत WhatsApp मैसेज ने इंदौर को कोरोना की भट्टी में झोंक दिया, जानिए कैसे

प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 25 जिलों में कोविड-19 मरीज मिले हैं. अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में इंदौर में 49 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं, भोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमण के 16 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही इन्दौर और भोपाल में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़कर क्रमश: 891 और 213 हो गयी है.

Also Read: Coronavirus Lockdown : मध्यप्रदेश में बुजुर्ग को ठेले से ले जा रहे थे अस्पताल, पुलिसकर्मी ने अपनी गाड़ी में बैठाकर पहुंचाया

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, इंदौर में 891 और भोपाल में 213 के अलावा खरगोन में 47, उज्जैन में 23, बड़वानी में 26, होशंगाबाद में 23, खंडवा में 32, देवास में 20, मुरैना में 13, विदिशा में 13, रतलाम में 13, जबलपुर में 16, रायसेन में सात, मंदसौर में नौ, ग्वालियर में दो, धार में 24, शाजापुर में छह, छिंदवाड़ा में दो, आगरा मालवा में पांच, अलीराजपुर में पांच, श्योपुर में पांच, शिवपुरी और बैतूल में दो- दो, टीकमगढ़ और सागर, में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज हैं, जबकि एक कोरोना मरीज अन्य राज्य से है.

Also Read: कोरोना वायरस : इंदौर में दो सगे भाइयों समेत आठ मरीजों की मौत, दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार को दी यह सलाह

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 127 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं. इनमें इंदौर के 71 और भोपाल के 31 लोग शामिल हैं. इसके साथ ही प्रदेश में विभिन्न शहरों में 432 स्थानों को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है. प्रदेश के स्वास्थ्य बुलेटिन के के अनुसार, प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों में से 1,206 की हालत स्थिर है, जबकि 37 के हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola