Coronavirus Lockdown : मध्यप्रदेश में बुजुर्ग को ठेले से ले जा रहे थे अस्पताल, पुलिसकर्मी ने अपनी गाड़ी में बैठाकर पहुंचाया

होशंगाबाद : वैश्विक महामारी कोरोना के इस संकट की घड़ी में खाकी वर्दी की सुखद तस्वीर सामने आ रही है. देश के कई राज्यों में पुलिसकर्मी असहाय, बुजुर्ग और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं. मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में भी एक पुलिसकर्मी ने लॉकडाउन में एक बुजुर्ग की मदद की. दरअसल बुजुर्ग का एक पैर टूट गया था. लॉकडाउन के कारण परिजन बुजुर्ग को ठेले पर लादकर अस्पताल ले जा रहे थे. इस दौरानलिसकर्मी ने मदद का हाथ बढ़ाया और बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया.
होशंगाबाद : वैश्विक महामारी कोरोना के इस संकट की घड़ी में खाकी वर्दी की सुखद तस्वीर सामने आ रही है. देश के कई राज्यों में पुलिसकर्मी असहाय, बुजुर्ग और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं. मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में भी एक पुलिसकर्मी ने लॉकडाउन में एक बुजुर्ग की मदद की. दरअसल बुजुर्ग का एक पैर टूट गया था. लॉकडाउन के कारण परिजन बुजुर्ग को ठेले पर लादकर अस्पताल ले जा रहे थे. इस दौरान पुलिसकर्मी ने मदद का हाथ बढ़ाया और बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया.
Also Read: Coronavirus Outbreak: एक गलत WhatsApp मैसेज ने इंदौर को कोरोना की भट्टी में झोंक दिया, जानिए कैसे
कोरोना पर काबू पाने को लेकर देशभर में लॉकडाउन लागू है. इस कारण यातायात के कोई साधन उपलब्ध नहीं हैं. इस वजह से होशंगाबाद जिले में एक बुजुर्ग को ठेले पर लादकर दो लोग अस्पताल ले जा रहे थे. जैसे ही पुलिसकर्मी सूरज जामरा ने उन्हें देखा. उन्होंने उन्हें रुकने को कहा और उनकी मदद की. उन्होंने अपनी गाड़ी में बिठाकर बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया.
पुलिसकर्मी सूरज जामरा कहते हैं कि कोरोना पर काबू पाने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है. यातायात के साधन नहीं हैं. इस कारण एक व्यक्ति और एक महिला एक बुजुर्ग को ठेले पर लादकर अस्पताल ले जा रहे थे. इसे देखकर उनसे रहा नहीं गया. उन्होंने ठेले को रुकवाया और अपनी गाड़ी में बैठाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने कहा कि ऐसा करके उन्हें बेहद खुशी हो रही है.
आपको बता दें कि कोरोनावायरस खतरे को देखते हुए देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना का प्रकोप कम नहीं हो रहा है. मध्य प्रदेश में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. फिलहाल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1,310 हो गयी है. इनमें 69 लोगों की मौत हो गयी है. कोरोना से अब तक भारत में 480 लोगों की मौत हो गयी है. बीते 24 घंटे में 43 मौतें हुई हैं. 991 नए मामले सामने आये हैं और संक्रमितों की कुल संख्या 14,378 हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




