लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर मामला दर्ज, कोरोना के खिलाफ जंग में शिवराज सरकार को मिला भाजपा का साथ

भोपाल : लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में कांग्रेस विधायक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और उनके समर्थक कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान पर भोपाल पुलिस ने मामला दर्ज किया. वहीं, कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में राज्य की शिवराज सिंह चौहान की सरकार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन का साथ मिला है.
भोपाल : लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में कांग्रेस विधायक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और उनके समर्थक कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान पर भोपाल पुलिस ने मामला दर्ज किया. वहीं, कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में राज्य की शिवराज सिंह चौहान की सरकार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन का साथ मिला है.
Also Read: Coronavirus Outbreak: एक गलत WhatsApp मैसेज ने इंदौर को कोरोना की भट्टी में झोंक दिया, जानिए कैसे
एमपी नगर पुलिस थाना प्रभारी मनीष कुमार राय ने बताया, ‘पीसी शर्मा एवं गुड्डू चौहान पर हमने आइपीसी की धारा 188 (सरकारी सेवक के कानूनी आदेश की अवहेलना) के तहत मंगलवार (14 अप्रैल) को मामला दर्ज किया.’
उन्होंने कहा कि इन दोनों ने एमपी नगर थाना क्षेत्र में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था. इस दौरान उन्होंने भोपाल नगर निगम की एक क्रेन भी मंगवायी थी, जिसमें चढ़कर उन्होंने माल्यार्पण किया. भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट के कांग्रेस विधायक शर्मा ने इसे दुर्भावनापूर्ण इरादे से की गयी कार्रवाई बताया है.
Also Read: COVID-19 से जंग जीतने वाला सामाजिक बहिष्कार से हारा, लगाया ‘मकान बिकाऊ है’ का बोर्ड
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा नेताओं द्वारा एक दिन पहले गठित किये गये विशेष कार्य दल (स्पेशल टास्क फोर्स) की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक हुई. एसपीएफ के सभी पदाधिकारियों ने सरकार और संगठन द्वारा कोरोनो के खिलाफ इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने की बात कही.
विशेष कार्य दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के तहत लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाये जाने पर प्रदेश की जनता के लिए आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की.
Also Read: MP : मंत्रालय पहुंचा कोरोना का कहर, राहत बचाव में लगे चार आईएएस और 60 अधिकारी संक्रमित
एसटीएफ के संयोजक एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया, ‘कोरोना संकट से निबटने के लिए सरकार और संगठन की भूमिका को लेकर विशेष कार्य दल के सभी सदस्यों में विचार विमर्श हुआ. सभी सदस्यों ने सरकार और संगठन के प्रयासों और किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की.’
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता को कोरोना संकट से उबारने के लिए बेहतर काम कर रही है. सरकार और संगठन के बीच और बेहतर समन्वय हो, इस दृष्टि से यह विशेष कार्य दल लगातार काम करेगा. शर्मा ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव आये हैं. सरकार और संगठन मिलकर पूरी मजबूती के साथ कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगा.
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए समय-समय पर इसकी समीक्षा और और सरकार के साथ समन्वय और कोरोना संकट को लेकर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे राहत कार्यों की अधिक सक्रियता की दृष्टि से विशेष कार्य दल का गठन किया है.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई एसटीएफ की पहली बैठक में शर्मा एवं मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ल, मीना सिंह, तुलसी सिलावट, जगदीश देवड़ा विशेष कार्य दल के सदस्य के रूप में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




