मध्यप्रदेश में ‘होटल डिप्लोमेसी’ ने लोकतंत्र को पराजित कर दिया : कांग्रेस

Updated at : 21 Mar 2020 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में ‘होटल डिप्लोमेसी’ ने लोकतंत्र को पराजित कर दिया : कांग्रेस

Kamal Nath

hotel diplomacy defeated democracy in madhya pradesh says congress after demise of kamal nath government, मध्यप्रदेश में ‘होटल डिप्लोमेसी’ ने लोकतंत्र को पराजित कर दिया : कांग्रेस, भोपाल/नयी दिल्ली : मध्यप्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र को ‘होटल डिप्लोमेसी’ ने पराजित कर दिया है. पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज लोकतंत्र को होटल डिप्लोमेसी ने पराजित कर दिया.’ madhya pradesh, hotel diplomacy, democracy, congress, demise of kamal nath government, mp crisis, abhishek manu singhvi, ashok gehlot, supreme court, speaker of mp vidhan sabha, jyotiraditya scindia, bjp, bharatiya janata party, mp floor test, shivraj singh chouhan

विज्ञापन

भोपाल/नयी दिल्ली : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कमलनाथ (Kamal Nath) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद से इस्तीफे (Resignation) के बाद कांग्रेस (Congress) ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र (Democracy) को ‘होटल डिप्लोमेसी’ (Hotel Diplomacy) ने पराजित कर दिया है. पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) ने ट्वीट कर कहा, ‘आज लोकतंत्र को होटल डिप्लोमेसी ने पराजित कर दिया’ (Today Hotel Diplomacy Defeated Democracy).

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सांसद, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, कानून पर संसदीय कमेटी के पूर्व चेयरमैन, जाने-माने वकील और पूर्व एडीशनल सॉलिसिटर जनरल रहे अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मध्यप्रदेश का कमल, धनबल, बाहुबल, दिन-दहाड़े विधायकों के अपहरण जैसे कीचड़ से निकला है. कमलनाथ सरकार, मध्यप्रदेश, कमलनाथ रिजाइंस और शिवराज सिंह चौहान हैशटैग के साथ उन्होंने यह ट्वीट किया है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘हमने मध्यप्रदेश में जो देखा है, वो लोकतंत्र की दिनदहाड़े हत्या है. सत्ता की भूख में चुनी हुई सरकारों को गिराना भाजपा की आदत बन गयी है.’ सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मध्यप्रदेश विधानसभा में शुक्रवार दोपहर दो बजे होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को सौंप दिया.

इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है. ज्योतिरादित्या सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के 11 मार्च को विधायक के पद से अपना त्यागपत्र देने से सियासी संकट पैदा हुआ. इनमें से छह के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष ने तुरंत स्वीकार कर लिये थे, जबकि 16 बागी विधायकों के इस्तीफे गुरुवार देर रात को मंजूर हुए थे. इससे कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गयी थी.

अब मध्यप्रदेश में नयी सरकार की ताजपोशी की तैयारी शुरू हो गयी है. यह तय हो गया है कि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी. लेकिन, अभी तक यह निश्चित नहीं हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी अगला मुख्यमंत्री किसे बनायेगी. शिवराज सिंह चौहान, जिन्होंने लगातार 15 साल तक प्रदेश में शासन किया है, उन्हें एक बार फिर मध्यप्रदेश की कमान सौंपी जायेगी या किसी नये नेता को यह जिम्मेदारी दी जायेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola