Lok Sabha Election 2024: अमेठी और रायबरेली पर फैसला! आज CEC की बैठक, क्या राहुल-प्रियंका के नाम पर लगेगी मुहर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Apr 2024 6:39 AM
Lok Sabha Election 2024| ANI, X
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा और अंतिम मुहर लगाने के लिए आज कांग्रेस सीईसी की बैठक होने वाली है. इस बैठक में अन्य मुद्दों के साथ-साथ अमेठी और रायबरेली को लेकर फैसला हो सकता है. दरअसल, मीडिया गलियारों में चर्चा है कि राहुल अमेठी से और प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे.
Lok Sabha Election 2024: आज यानी शनिवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है. बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी. उम्मीद की जा रही है कि कल की बैठक के बाद कांग्रेस बचे हुए सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि बैठक में यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर भी उम्मीदवारों के नाम को लेकर पार्टी फैसला कर सकती है. दरअसल, बीते काफी दिनों से रायबरेली और अमेठी की सीट को लेकर असमंजस है. मीडिया गलियारों में चर्चा है कि अमेठी से एक बार फिर राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं, रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही है.
नामांकन प्रक्रिया हो गई है शुरू
गौरतलब है कि अमेठी और रायबरेली के लिए नामांकन शुक्रवार (26 अप्रैल) से ही शुरू हो चुका है. ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस आज की बैठक के बाद इन दोनों सीटों से प्रत्याशियों का नामों का ऐलान कर देगी. दरअसल, राहुल और प्रियंका को लेकर पार्टी कुछ फैसला ले सकती है. इसी कारण अभी तक इस सीट से कांग्रेस ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. हालांकि इसकी पूरी जानकारी आज के बैठक के बाद ही मिल सकती है. गौरतलब है कि राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. आज यहां वोटिंग हो गई है.
2019 में अमेठी से चुनाव हार गये थे राहुल गांधी
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी सीट से स्मृति ईरानी से हार गये थे. हालांकि उन्होंने वायनाड से भी चुनाव लड़ा था. इस कारण उनकी सांसदी बची रही. वहीं बीजेपी ने अमेठी से एक बार फिर स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा है. ऐसे में एक बार फिर अगर राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच मुकाबला होता है तो मुकाबला कड़ा हो सकता है. हालांकि, बीजेपी लगातार कहती रही है कि राहुल गांधी अब अमेठी छोड़कर वायनाड के सांसद हो गये है. उनका सरोकार अमेठी से खत्म हो गया है. हालांकि अमेठी गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रही है और कांग्रेस यहां हमेशा दावा पेश करती रहा है.
रायबरेली से चुनाव लड़ सकती है प्रियंका गांधी
वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी रायबरेली में प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतार सकती है. रायबरेली भी कांग्रेस की पारंपरिक सीट है. सोनिया गांधी 1999 से लगातार सोनिया गांधी यहां से सांसद रही है. हालांकि इस बार सोनिया गांधी राज्यसभा चली गई है. ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि पार्टी प्रियंका गांधी को इस सीट से उतार सकती है.
बैठक में कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
उम्मीदवारों के नामों के अलावा कांग्रेसी की बैठक में अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. सैम पित्रोदा के हालिया बयान ने बीजेपी को हमले का मौका दिया था उसपर भी कांग्रेस के नेता चर्चा कर सकते हैं. इसके अलावा आगामी चुनावों के लिए भी पार्टी रणनीति पर विचार करेगी. बता दो इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में पूरा हो रहा है. दो चरणों का चुनाव संपन्न हो गया है. अभी पांच और चरण बाकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










