Lok Sabha Election 2024: 'पांच लाख से ज्यादा वोटो से जीतूंगा…' नागपुर में गरजे गडकरी

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Toll Tax | ANI, X

Lok Sabha Electio 2024: बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने कहा कि सभा में जिस तरह भीड़ जुटी है उसे देखकर तो यही लगता है कि इस बार चुनाव ज्यादा वोटों से जीतूंगा. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मैं यह चुनाव 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीतूंगा.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की ऐलान हो गया है. राजनीतिक दल जोर शोर से प्रचार करने में लगे है. इसी कड़ी में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा मैंने जातिवाद खत्म करने का फैसला किया है.  उन्होंने कहा कि नागपुर मेरा परिवार है. आप मेरे हैं और मैं आपका हूं. गडकरी ने कहा कि मैं जातिवाद नहीं करूंगा, सांप्रदायिकता नहीं करूंगा. उन्होंने सबका साथ, सबका विकास पर जोर देते हुए कहा कि मै सबके लिए काम करुंगा. गडकरी ने कहा कि बाबा साहेब बीआर अंबेडकर का संविधान हमारी आत्मा है. हम समाज में समानता स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: संविधान बदलने का सवाल ही नहीं- गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास, वही हमारा मिशन है. उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि संविधान बदलने का सवाल ही नहीं उठता. गडकरी ने कहा कि जिन्होंने 80 बार संविधान तोड़ा. आपातकाल के दौरान हमारे बारे में दुष्प्रचार फैलाया. उसके बाद भी जब वे नहीं समझा पाते तो लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं.

Lok Sabha Election 2024: पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीतूंगा- गडकरी

बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने कहा कि सभा में जिस तरह भीड़ जुटी है उसे देखकर तो यही लगता है कि इस बार चुनाव ज्यादा वोटों से जीतूंगा. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मैं यह चुनाव 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीतूंगा. गडकरी ने कहा कि आप सभी ने मुझे प्यार दिया है, मैं देश में जो भी काम कर पाया हूं वह आपके प्यार और समर्थन की वजह से ही हूं, जो भी काम कर रहा हूं. उन्होंने इसका श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को दिया.

Lok Sabha Election 2024: सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करते रहना चाहता हूं- गडकरी

इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि वो छोटे से छोटे तरीके से भी लोगों की मदद करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करते रहना चाहते हैं. रोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर सृजित करना और गरीबी खत्म करने के लक्ष्य के साथ मोदी सरकार काम कर रही है. गौरतलब है कि बीजेपी ने 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए नागपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार गडकरी को उम्मीदवार बनाया है. भाषा इनपुट के साथ

पढ़ें और खबरें

Moscow Attack: ‘खूनी, बर्बर आतंकवादी हमले की घोर निंदा…’ रूसी राष्ट्रपति ने की राष्ट्रीय शोक की घोषणा

Indian Navy: ऑपरेशन संकल्प के 100 दिन पूरे, नेवी ने सौ से ज्यादा लोगों की बचाई जान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola