कोडरमा रेलवे स्टेशन पर कोच अटेंडेंट की गुंडागर्दी, दो यात्रियों से जमकर मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

कोडरमा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 6 से 7 के बीच कोच अटेंडेंट ने दो यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की है. हालांकि जीआरपी ने घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

विकास कुमार, कोडरमा : कोडरमा रेलवे स्टेशन पर खड़ी शिप्रा एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट की गुंडागर्दी देखने को मिली. दरअसल शनिवार रात को प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 और 7 में दो यात्रियों से कोच अटेंडेंट ने जमकर मारपीट की. हालांकि, मामला सामने आने के बाद जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 5 अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला

इंदौर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन से दो यात्री सुमन कुमार और पंकज कुमार सफर कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक वे दोनों गया से हावड़ा जा रहे थे. लेकिन दोनों के पास कंफर्म टिकट नहीं था. इस दौरान दोनों ने टीटीई से सीट दिलाने का आग्रह किया. इस पर उन्होंने सीट न होने की बात कही. तभी टीटीई के पास खड़े अटेंडेंट ने उनकी बात सुन ली. अटेंडेंट ने उनसे कहा कि कोच संख्या बी-1 और बी-2 में सीट खाली है. आप लोग वहां जाइए हमलोग टीटीई से बात कर सीट उपलब्ध करा देंगे.

कुछ देर बाद वे उन दोनों यात्रियों के पास आकर कहते हैं कि ट्रेन में सीट नहीं है. लेकिन अगर आपको जाना है तो प्रति व्यक्ति 3-3 हजार रूपये लगेंगे. इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत टीटीई से की. जिस पर उन्होंने कोडरमा स्टेशन पर उतरने की सलाह दी. इस दौरान में उनका कोच अटेंडेंट से विवाद हो गया. इसी क्रम में ट्रेन कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंची तो वे अपना सामान लेकर उतर गये. उसी वक्त पीछे से 6 से 7 अटेंडेंट ने दोनों पर हमला कर दिया. सभी अटेंडेंट ने दोनों यात्रियों को दौड़ा दौड़ा कर बेल्ट से पीटा और उनका पर्स छीन लिया.

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ अपलोड

मारपीट के बाद दोनों ने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस से की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया. मारपीट का यह वीडियो स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठे एक यात्री ने अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

Also Read: कोडरमा में 70 प्रतिशत महिला वोटरों ने किया मतदान, जबकि पुरुष मात्र 54.15 प्रतिशत

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola