झारखंड : 10 लाख के इनामी JJMP जोनल कमांडर मनोहर परहिया और एरिया कमांडर दीपक ने किया सरेंडर

JJMP Zonal Commander Surrender|झारखंड में 10 लाख रुपए के इनामी जोनल कमांडर ने सरेंडर कर दिया है. उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर ने लातेहार जिले में सरेंडर किया.
JJMP Zonal Commander Surrender| लातेहार, चंद्र प्रकाश सिंह : झारखंड में 10 लाख रुपए के इनामी जेजेएमपी जोनल कमांडर ने सरेंडर कर दिया है. उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के जोनल कमांडर ने लातेहार जिले में सरेंडर किया. जोनल कमांडर के साथ एरिया कमांडर दीपक भूइयां उर्फ कुंदन ने भी आत्मसमर्पण किया है. इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आईजी और डीआईजी भी मौजूद थे.
Table of Contents
ऐसे JJMP जोनल कमांडर बना मनोहर परहिया
मौके पर आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति, नई दिशा से प्रभावित होकर मनोहर परहिया और दीपक ने आत्मसमर्पण किया है. उन्होंने बताया कि मनोहर गांव के कुछ युवकों के साथ वर्ष 2010 में भाकपा माओवादी संगठन में शामिल हुआ था. इसके बाद वर्ष 2011 में मनोहर, जोलन कमांडर उपेंद्र सिंह खरवार के संपर्क में आकर जेजेएमपी संगठन में शामिल हो गया. उस समय से लगातार मनोहर उपेंद्र के दस्ता में चलने लगा. वर्ष 2018 में उपेंद्र ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण दिया. इसके बाद मनोहर को जोनल कमांडर बनाया गया.
दीपक के खिलाफ एक और मनोहर के खिलाफ कुल 13 मामले दर्ज
चतरा एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मनोहर के संपर्क में आकर दीपक वर्ष 2018 में जेजेएमपी संगठन से जुड़ा था. दीपक के खिलाफ छिपादोहर में एक मामला दर्ज है, जबकि मनोहर के खिलाफ लातेहार और पलामू जिले के विभिन्न थाने में कुल 13 मामले दर्ज हैं. एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि 28 सितंबर 2021 में लातेहार के सलैया जंगल के डगरा पहाड़ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मनोहर शामिल था, इस मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गये थे. इसके अलावा मनोहर कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है.
आत्मसमर्पण के बाद बुके देकर किया गया सम्मानित
जानकारी के मुताबिक, 10 लाख रुपये का इनामी जेजेएमपी जोनल कमांडर मनोहर परहिया छिपादोहर और एरिया कमांडर दीपक भूइयां पाकी का रहने वाला है. दोनों उग्रवादियों के आत्मसमर्पण करने के बाद आईजी राजकुमार लकड़ा, सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, समादेष्टा रविशंकर मिश्रा, सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेट वेद प्रकाश त्रिपाठी, 214 बटालियन के प्रभारी कमांडेट अभिनव आंनद, द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार कनौजिया और रंधीर कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया.
Also Read: झारखंड: 10 लाख के इनामी नक्सली साहेबराम मांझी को मिली पारसनाथ जोन की कमान, संगठन की मजबूती में जुटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




