सर्प दंश से डगरनवा में महिला की मौत

सर्प दंश से डगरनवा में महिला की मौत
मरकच्चो. प्रखंड के डगरनवा पंचायत अंतर्गत ग्राम फुटलहिया में सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गयी़ मृतका की पहचान फुटलहिया निवासी शंकर हेंब्रम की 24 वर्षीय पत्नी सोनिया मुर्मू के रूप में हुई है़ घटना शनिवार सुबह की है़ मृतका के पति शंकर हेंब्रम ने बताया कि वो एक रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में गया हुआ था, जबकि पत्नी घर के अंदर कमरे में बिस्तर पर सो रही थी़ सुबह तीन बजे बिजली गुल होने के बाद वो अपने बिस्तर से उतर कर बरामदे में नीचे कंबल बिछाकर सो गयी़ कुछ देर बाद सोनिया शौच के लिए उठी. इसी दौरान बाहर निकलने के क्रम में बिस्तर के समीप पहले से मौजूद विषैले (गेंहूअन) सांप ने उसे पैर में डस लिया़ इस दौरान उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी़ घर के लोगों की भी नजर सांप पर पड़ी़ अगल बगल से जमा हुए ग्रामीण भी वहां पहुंचे और सर्प को मार दिया़ घरवालों के द्वारा महिला को अस्पताल ले जाने के लिए कई लोगों से संपर्क किया, पर शादी विवाह का लगन होने के कारण वाहन मिलने में देर हुई तब तक झाड़फूंक भी कराया गया़ इस दौरान महिला की स्थिति बिगड़ने लगी फिर एक वाहन मिलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकत्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया़ मृतका को एक चार वर्षीय पुत्र भी है़ घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




